[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » निकाय निवासियों के स्वास्थ्य एव जीवन रक्षा हेतु धर्म गुरुओं से समन्वय बनाकर टीकाकरण कराये डीएम
राष्ट्रीय

निकाय निवासियों के स्वास्थ्य एव जीवन रक्षा हेतु धर्म गुरुओं से समन्वय बनाकर टीकाकरण कराये डीएम

admin
Last updated: April 17, 2026 12:44 pm
admin
Share
SHARE

अनुज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट 

हरदोई । कलेक्ट्रेट सभागार में सभी नगरीय निकायों के अध्यक्षों के साथ आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी में नगरीय निकाय के सफाई कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके लिए समस्त अध्यक्ष, ईओ एवं कर्मचारी प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होने कहा कि कोरोना महामारी से अपनी निकायों के निवासियों के स्वास्थ्य एवं जीवन रक्षा के लिए क्षेत्र के धर्म गुरूओं से सम्पर्क कर वैक्सीन के सम्बन्ध में फैली भ्रातियों को लोगों के मन से दूर भगायें और प्रत्येक वार्ड के 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं एवं पुरूषों का शतप्रतिशत टीकाकरण करायें और 18 से 44 वर्ष के युवक/युवतियों का रजिस्ट्रेशन करायें तथा वार्डो में कैम्प के माध्यम से टीकाकरण कराये

जिलाधिकारी ने कहा समस्त अध्यक्ष अपने नगरीय निकायों पर हुए अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटवायें और जिन स्थलों के मामले न्यायालय में विचाराधीन है, उनके सम्बन्ध में पैरवी कराते हुए कब्जा मुक्त करायें तथा सामाजिक कार्य की भावना रखते हुए अपनी नगरीय निकायों को आर्दश बनायें और बरसात को ध्यान में रखते हुए नालों की सफाई विशेष रूप से करायें ताकि नगरीय निकायों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा सभी अध्यक्ष अपनी गोद ली हुई सीएचसी/पीएचसी में जरूरी कार्यो, सफाई व्यवस्था एवं सीएचसी/पीएचसी जाने वाले मार्गो को प्राथमिकता पर बनवायें और समय-समय पर गोद लिए अस्पताल का निरीक्षण करे तथा संबंधित एमआईसी से समन्वय बनाकर कमियों को दूर करायें और अपने क्षेत्र के सभी तालाबों को संरक्षित करायें और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी कार्यवाही करायें। बैठक में पिहानी के अध्यक्ष हाजी जमाल साजिद (चांद) ने बताया कि उनके द्वारा स्वयं की धनराशि से पिहानी सीएचसी में एमेरजेंसी हाल बनवाया जा रहा है, इसकी प्रशंसा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इसी प्रकार अन्य अध्यक्ष अपनी सीएचसी/पीएचसी की कमियों को दूर करायें। बैठक में अन्य अध्यक्षों ने भी अपनी नगरीय निकायों में कराये गये कार्यो से जिलाधिकारी को अवगत कराया तथा आश्वासन दिया कि जनता की भलाई के लिए नगरीय निकायों में सभी आपेक्षकृत कार्य अनिवार्य रूप से कराये जायेगें।

बैठक में नगर पालिका हरदोई अध्यक्ष सुखसागर मिश्र, बिलग्राम हबीब अहमद, अनुराग मिश्रा, राम प्रकाश, कल्पना देवी आदि अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि सहित मुख्य चिकित्साधिकारी डा सूर्यमणि त्रिपाठी,अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा उपलब्ध कराए गए 2 हजार एन-95 मास्क
Next Article सपा नेता की पत्नी व मां की ढाई करोड़ की संपति हुई कुर्क

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?