कानपुर में निःशुल्क वैक्सीनेशन के लिए कांग्रेस के 3 संगठन डीएम को देंगे ज्ञापन

admin
By admin
2 Min Read

कानपुर, सरकार सभी आयु वर्ग के लोगों को निश्शुल्क वैक्सीन लगवा रही है। इसमें केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का अपना-अपना योगदान है। अब सभी आयु वर्ग के लोगों को पंजीकरण अथवा आधार कार्ड पर सीधे वैक्सीन लगाई जा रही है। बावजूद इसके कांग्रेस चिकित्सीय व्यवस्था की खामियों और निश्शुल्क वैक्सीनेशन को लेकर शुक्रवार राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देने की तैयारी कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला कमेटियों को निर्देश दिया है कि वह अपने अपने क्षेत्र के प्रशासनिक मुख्यालय में सभी को निश्शुल्क वैक्सीनेशन की सुविधा देने और चिकित्सीय अव्यवस्थाओं को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दें। इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी उत्तर, दक्षिण और नगर ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में तीनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने पहुंचेंगे। उत्तर जिलाध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने बताया कि कई प्राइवेट अस्पतालों में पैसा लेकर लोगों को वैक्सीन की सुविधा दी जा रही है। सवाल है कि एक देश में सभी नागरिकों को समान व्यवस्था मिलनी चाहिए। इसी क्रम में वैक्सीन भी सभी को क्रमानुसार और निश्शुल्क लगे।

कांग्रेस इसी मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेगी। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी से सुबह 11:30 बजे का समय मिला है। दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र दीक्षित ने कहा तीसरी लहर के आकलन होने लगे हैं। जिस समय की बात की जा रही है वह भी ज्यादा दूर नहीं है। ऐसे में नगर के ग्रामीण इलाकों में मौजूद सीएचसी पीएचसी की दशा दयनीय है। नगर ग्रामीण जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि दूसरी लहर की अनेदखी का परिणाम हम पिछले दिनों देख चुके हैं। ऐसे में तीसरी लहर के लिए अभी से तैयारी नहीं की गई तो फिर हमे घातक परिणाम भुगतने होंगे। इन्हीं सब बिंदुओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *