कानपुर रायपुर में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग।

admin
By admin
2 Min Read

अनिल कुमार की रिपोर्ट

 कानपुर रायपुर में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई।
 कानपुर का हादसों तथा दुर्घटनाओं से पीछा नहीं छूट रहा है। कोरोना वायरस के कहर में भी यहां के औद्येागिक क्षेत्र में हादसे जारी है। रायपुर स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई।
फैक्ट्री में सिलिंडर विस्फोट होने के कारण आग और भी विकराल हो गई। जिले से छह व नगर से दो दमकल गाडिय़ां आग बुझाने में लगी हैं। सुबह लगभग 11:30 बजे के करीब आग पर काबू पाया जा सका। वहीं प्राथमिक स्तर पर आग से करोड़ों के नुकसान की संभावना जताई गई है।

फैक्ट्री में गुरुवार रात लगभग 3:30 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। फैक्ट्री के अंदर आक्सीजन सिलिंडर फटने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत से लगभग आठ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक फैक्ट्री के दो प्लांट पूरी तरह से नष्ट हो गए। इसके साथ ही दीवारें व बीम तक फट कर नीचे गिर गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री में प्लास्टिक बोतल को गलाकर उससे धागा बनाया जाता था। प्राथमिक स्तर की जांच में आग से करोड़ों रुपये नुकसान का आकलन किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *