राष्ट्रीयप्रेमीका को डेढ़ करोड़ की कार देने के चक्कर में मौत के...

प्रेमीका को डेढ़ करोड़ की कार देने के चक्कर में मौत के मुंह में जा पहुंचा प्रेमी

[object Promise]

ये कहानी है सेंट्रल जिम्बाब्वे के रिसेन सेंटस चर्च में काम करने वाले मार्क मुराड़जीरा की। कहते हैं जो खुद की मदद नहीं करता, भगवान भी उसकी मदद नहीं करते हैं. ऐसा ही हुआ सेंट्रल जिम्बाब्वे में, जहां एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को डेढ़ करोड़ की कार तो देना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे. फिर इस शख्स ने जो तरीका अपनाया, वो हैरान करने वाला है।

दरअसल, मार्क को विश्वास था, कि यदि वह तप करेगा, तो भगवान उसे दर्शन देंगे। इसके बाद वो भगवान से अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करने के लिए लेम्बोर्गिनी कार मांग लेगा। इस विश्वास के साथ उसने 40 दिन तक व्रत करने का निश्चिय लिया और खाने के लिए उसका जी नहीं ललचाए, इसलिए वह दूर पहाड़ी इलाके में चला गया था।

[object Promise]

प्रेमीका को डेढ़ करोड़ की कार देने के चक्कर में मौत के मुंह में जा पहुंचा प्रेमी

खबर के मुताबिक मार्क का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था। उसे आखिरी बार देखने वालों ने बताया कि उसने कई लोगों से कहा था कि भगवान उसे लेम्बोर्गिनी कार देने वाले हैं. इसके लिए उसे आइडिया मिल गया है. 40 दिन और 40 रात का उपवास करने से वह भगवान को प्रसन्न कर लेगा और भगवान से लेम्बोर्गिनी कार मांग लेगा।

मार्क की 33वें दिन तलाश की जा सकी। 27 वर्षीय मार्क बेहद कमजोर हो चुका था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. चर्च के बिशप मावरु ने कहा कि “उसे कम से कम नौकरी के लिए उपवास करना चाहिए था, क्योंकि वह बेरोजगार है.“ हालांकि मार्क के साथियों ने उसके सहयोग के लिए कुछ धन जुटाया था, जो उसके बीमार होने पर उसकी दवा में खर्च हो रहा है।

हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि मार्क पानी और भोजन के बिना कितने समय तक रहा. एक इंसान सैद्धांतिक रूप से बिना भोजन के तीन सप्ताह तक जीवित रह सकता है. पानी के बिना तीन या चार दिनों से अधिक समय तक रहने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं और एक सप्ताह शायद अधिक है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories