राष्ट्रीयकोरोना से निपटने की तैयारियों का जायज़ा लेने सैफई पहुँचे CM योगी

कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायज़ा लेने सैफई पहुँचे CM योगी

[object Promise]

सीएम योगी कोविड से निपटने की तैयारियों का जायज़ा लेने सैफई पीजीआई पहुचे। मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई पहुचने वाले पहले गैर समाजवादी मुख्यमंत्री बन गए हैं योगी आदित्यनाथ। योगी आदित्यनाथ कोरोना महामारी में इलाज की व्यवस्था आदि का जायजा लेने शनिवार को इटावा पहुंचे।

[object Promise]
कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायज़ा लेने सैफई पहुँचे CM योगी

मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर 11:15 बजे हेलीपैड पर उतरा। यहां से वह कार में सैफई उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां नए बन रहे 1000 प्रति मिनत लीटर के ऑक्सीजन के प्लांट को देखने गए। इस प्लांट का निर्माण कार्य 18 मई तक पूरा हो जाना था लेकिन अभी तक नहीं हुआ इसपर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही प्लांट के निर्माण को जल्द पूरा कराने को कहा।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कोविड अस्पताल और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी के कार्य की सराहनी की।

पत्रकारों से वार्ता में मुख्यमंत्री ने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले जो लोग वैक्सीन का विरोध कर रहे थे अब खुद भी लगवा रहे हैं। लोग अब वैक्सीन के समर्थन में आ गए हैं। यह सुरक्षाकवच है। निश्चित रूप से वैक्सीन सभी को लगवानी चाहिए। यहां से सीएम सैफई के गीजा गांव के लिए रवाना हो गए।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories