राष्ट्रीयNEET 2021 : नीट यूजी परीक्षा चार महीने के लिए स्थगित की...

NEET 2021 : नीट यूजी परीक्षा चार महीने के लिए स्थगित की गई है।

[object Promise]

बोकारो से संगीता की रिपोर्ट:

अच्छे स्कोर के लिए अपनाएं ये रणनीतिNEET 2021 : मेडिकल फील्ड में करियर बनाने के लिए नीट पहली सीढ़ी है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा हर साल छात्र इस परीक्षा के लिए अपनी रुचि दिखाते हैं। यहां कि कोरोना महामारी जैसी आपदा से भी नीट के प्रति लोगों कें रुझान कम नहीं हुआ।

लेकिन कोरोना संक्रमण मामलों में बेतहाशा वृद्धि के कारण काफी हद तक संभावना है कि सरकार नीट 2021 (NEET 2021) परीक्षा स्थगित कर देगी। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि होना बाकी है।नीट 2021 का आयोजन 1 अगस्त 2021 को होने को प्रस्तावित है। लेकिन अभी तक इस परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म जारी नहीं हुए हैं। इसलिए काफी ज्यादा संभावना है कि अगस्त में होने वाली नीट परीक्षा को सितंबर के लिए स्थगित कर दिया जाए। वर्तमान में कोरोना ने जो हालात बनाए हैं उससे नीट की परीक्षा की तैयारी में काफी बाधा पहुंची है, छात्र इस दौरान कोचिंग भी नहीं जा पा रहे हैं। लेकिन यदि छात्र अपने समय का सही उपयोग और प्रभावी रणनीति का प्रयोग करें तो नीट में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

नीट 2021 में अच्छे स्कोर के लिए अपनाएं ये रणनीति
1- परीक्षा पैटर्न को समझें करें:
परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए परीक्षा पैटर्न समझना बहुत जरूरी है। इससे आपको अधिकतम मार्क्स पाने में मदद मिलती है। उन प्रश्नों को टिक कर लें जो पिछली परीक्षाओं में लगातार पूछे जा रहे हैं। पिछली परीक्षाओं से जुड़े प्रश्नों के टॉपिक्स को भी मार्क कर लें। नीट सॉल्व्ड पेपर और क्यूश्चन बैंक के जरिए तैयारी करें।

2- हाईस्कोर के लिए सही किताबों का चयन जरूरी :
आप अपनी नीट परीक्षा की तैयारी के लिए जब बहुत ज्यादा समय देते हैँ तो यह भी जरूरी है कि स्टडी मैटेरियल प्रमाणिक और उपयोगी हो। इसलिए किसी सीनियर छात्र या शिक्षक की मदद से स्टडी मटेरियल का चयन करें। सॉल्व्ड पेपर्स के साथ ही चैप्टर और टॉपिक्स का गहराई के साथ अध्ययन करें।

3- टाइम-टेबल बनाएं :
टाइम-टेबल बनाने से आप हर सब्जेक्ट की तैयारी के लिए एक निश्चित समय निर्धारित कर सकेंगे। साथ ही कमजोर वाले भाग पर ज्यादा समय दे पाएंगे। इसके अलावा टाइम-टेबल से व्यायाम और मनोरंजन के लिए भी समय निकाला जा सकता है।

4- पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को सॉल्व करें:
किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए पिछली वर्षों की परीक्षाओं के प्रशपत्रों को हल करना एक बेहतर रणनीति होती है। ऐसा करने से आपके प्रश्न/टॉपिक/ट्रेंड के प्रकारों से परिचित हो जाते हैं। पुराने प्रश्नपत्र हल करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और परीक्षा के वक्त तनाव कम होता है।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories