पुलिस ने एंबुलेंस मालिकों और चालकों को मनमाना किराया वसूलने पर कार्रवाई की दी चेतावनी

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश के बाहर एंबुलेंस का मरीजों व तीमारदारों से मनमाना किराया वसूले जाने के ऑडियो इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस ने एंबुलेंस मालिकों और चालकों को मनमाना किराया वसूलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

इंटरनेट मीडिया पर एम्स के बाहर एंबुलेंस चालक से बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एम्स से श्मशान घाट तक शव ले जाने के लिए तीन हजार रुपये मांगे जा रहे है। जबकि एम्स से श्मसान घाट की दूरी करीब आठ किमी है। इसके लिए करीब 1000 किराया तय है।

वहीं एक अन्य मामले में नरेंद्रनगर से ऋषिकेश तक कोविड मरीज को ले जाने का आठ हजार रुपये किराया बता दिया गया। यह वाकया पुलिसकर्मी के साथ हुआ। पुलिसकर्मी ने यूनियन कार्यालय की जगह सीधे एंबुलेंस स्वामी से बात की तो ढाई हजार में बात बन गई।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि इन सब सूचनाओं का संज्ञान लेते हुए पुलिस की टीम को एम्स के समीप एंबुलेंस पार्किंग में भेजा गया। एंबुलेंस मालिकों और चालकों को कड़ी हिदायत दे दी गई है कि मरीजों व तीमारदारों से वाजिब किराया वसूलें। यदि मजबूरी का फायदा उठा कर मनमाना किराया वसूलने की शिकायत संज्ञान में आती है तो संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *