रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते 04 आरोपी गिरफ्तार

0
8

[object Promise]

रेशम वर्मा

जिस पर राहुल गोयदानी द्वारा टीम के सदस्य को थाना मौदहापारा क्षेत्र मंे इंजेक्शन देने हेतु बुलाया गया। जिस पर सायबर सेल की टीम द्वारा आरोपी को पकड़ने हेतु ट्रैप पार्टी लगाया गया तथा टीम का एक सदस्य जिससे सौदा तय हुआ था, रूपये लेकर राहुल गोयदानी से इंजेक्शन क्रय कर रहा था इसी दौरान टीम के अन्य सदस्यों द्वारा आरोपी राहुल गोयदानी को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते रंगे हाथ पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य साथी आयुष माहेश्वरी, कमलेश रतलानी एवं सुमित कुमार मोटवानी के साथ मिलकर रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुये 01 नग इंजेक्शन को 25,000/- रूपये में बिक्री करना बताया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में संलिप्त आरोपी आयुष माहेश्वरी, कमलेश रतलानी एवं सुमित कुमार मोटवानी को पकड़ा गया तथा सायबर सेल की टीम द्वारा औषधि विभाग की टीम को बुलाकर आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से 07 नग रेमडेसिविर इंजेक्शन, नगदी 1,38,000/- रूपये एवं 05 नग मोबाईल फोन जप्त कराया गया। जिस पर औषधि विभाग की टीम द्वारा आरोपियों के विरूद्ध औषधि अधिनियम के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओ के तहत् भी कार्यवाही किया गया.