Katrina Kaif ‘टाइगर 3’ में करनेवाली है दमदार एक्शन सीन, दक्षिण कोरिया के स्टंट डायरेक्टर के साथ कर रही है ट्रेनिंग

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस कटरीना कैफ जल्द ‘टाइगर 3’ की शूटिंग शुरू करने वाली हैl इस फिल्म में उनके अलावा सलमान खान की अहम भूमिका हैl इस फिल्म की शूटिंग 8 मार्च से शुरू होनेवाली हैl शूटिंग के शुरू होने से पहले कटरीना कैफ दक्षिण कोरिया के स्टंट डायरेक्टर से एक्शन करना सीख रही हैंl उन्होंने 14 दिन की ट्रेनिंग ज्वाइन की है और फिल्म में कई दमदार एक्शन सीन करती नजर आएंगीl

हालिया रिपोर्ट के अनुसार निर्देशक मनीष शर्मा ने अपनी फिल्म के कलाकारों से निवेदन किया है कि वह मुंबई में शुरू होनेवाले शूटिंग शेड्यूल में एक्शन करने के लिए तैयार रहेl इसके लिए सलमान खान और कटरीना कैफ लगातार मेहनत कर रहे हैं और अपने फिटनेस स्तर को पिछले 15 दिनों में कई गुना तक बढ़ा चुके हैंl

खबरों के अनुसार कटरीना कैफ अब लगातार अपने ट्रेनर के साथ जिम में पसीना बहा रही हैl इसके अलावा वह दक्षिण कोरिया के स्टंट डायरेक्टर से मार्शल आर्ट भी सीख रही हैl ताकि फिल्म में दमदार एक्शन सीन कर सकेंl इसके लिए दक्षिण कोरिया से ट्रेनर भारत आए हैंl फिल्म में कटरीना कैफ दमदार एक्शन सीन करती नजर आएंगीl वहीं इस फिल्म में साउथ अफ्रीका के स्टंट डायरेक्टर की टीम सलमान खान के साथ काम कर रही हैंl कटरीना फिल्म में इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस यानी आईएसआई एजेंट जोया हुमाइमी की भूमिका निभा रही हैl

कहा जाता है कि एक अन्य फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद वह किक बॉक्सिंग और हैंड टू हैंड फाइट की ट्रेनिंग लेती हैंl ताकि वह टाइगर 3 के लिए तैयार हो सकेl कटरीना कैफ फिल्म टाइगर 3 के अलावा भूत फोनभूत में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा इशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की अहम भूमिका हैl तीनों को कई बार सेट पर मस्ती करते हुए देखा जाता है। कटरीना कैफ का अफेयर इन दिनों विकी कौशल के साथ चलने की अटकलें लगाई जाती हैl

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *