सड़क के दोनों ओर लगा जाम, डिग्री कॉलेज की दीवार तोड़ी; जंगल से निकलकर आबादी में घुसा हाथी

admin
By admin
3 Min Read

[object Promise]

ऋषिकेश। जंगल से निकलकर शुक्रवार की सुबह छह बजे एक हाथी आबादी में घुस गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। हाथी ने आबादी में घुसने के बाद हरिद्वार रोड गंगा बिहार स्थित विधानसभा अध्यक्ष के आवास क्षेत्र की ओर रुख कर लिया। यहां से निकलकर हाथी डिग्री कॉलेज की दीवार को तोड़कर आगे बढ़ गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली।

#Rishikesh में शुक्रवार सुबह एक जंगली हाथी आबादी में घुस गया, जिससे हड़कंप मच गया। हाथी के अचानक सड़क पर आ जाने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान हाथी ने डिग्री कॉलेज की दीवार तोड़ दी। इस दौरान सड़क के दोनों ओर जाम लगने पर पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी।

दरअसल, शुक्रवार की सुबह ऋषिकेश एम्स मार्ग पर अचानक एक हाथी सड़क पर आ गया। आवास-विकास कॉलोनी गली नंबर नौ से लगे बगीचे से हाथी बाहर निकला। एक दांत वाले विशालकाय हाथी को देखकर हड़कंप मच गया। आस्था पथ पर सुबह के वक्त काफी लोग घूमने आते हैं। एम्स रोड इसी के समीप है। हाथी ने यहां से शहर की ओर अपना रुख कर लिया। घनी आबादी वाले गंगा विहार क्षेत्र में हाथी घुस गया। यहीं पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का आवास है।

#Rishikesh में शुक्रवार सुबह एक जंगली हाथी आबादी में घुस गया, जिससे हड़कंप मच गया। हाथी के अचानक सड़क पर आ जाने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान हाथी ने डिग्री कॉलेज की दीवार तोड़ दी। इस दौरान सड़क के दोनों ओर जाम लगने पर पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी।

इनके आवास के बगल वाली सड़क से निकलकर हाथी साईं घाट की ओर निकल गया। इस दौरान स्थानीय व्यवसायी संजीव गोयल ने लोगों को चेताया और सड़क से हटवाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम ने मुख्य मार्ग पर पहुंचकर सड़क के दोनों और वाहनों को रोक दिया। हाथी मुख्य मार्ग पर आने के बाद कृषि मंडी की और बढ़ गया। यहां काफी भीड़ थी। हाथी ने समीप ही राजकीय महाविद्यालय की दीवार को तोड़ा और वह कॉलेज कैंपस में घुस गया। कॉलेज मैदान में सुबह खेलने वालों की काफी भीड़ थी।

हाथी को अचानक सामने पाकर वहां मौजूद सभी लोग इधर-उधर भाग गए। हाथी ने पूरे कॉलेज कैंपस में चक्कर लगाया, उसके बाद वह यहां से नंदू फार्म की दिशा में जंगल की ओर चला गया। इस दौरान वन विभाग की टीम भी यहां पहुंच गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *