राष्ट्रीयदेश भर में अगले दो दिन नहीं होगा कोरोना टीकाकरण, स्वास्थ्य मंत्रालय...

देश भर में अगले दो दिन नहीं होगा कोरोना टीकाकरण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताई वजह

[object Promise]

पिछले दिनों मोदी सरकार ने कोरोना टीकाकरण का दायरा बढ़ाने का फैसला किया था। इसके अनुसार एक मार्च से मुफ्त टीकाकरण अभियान में वरिष्ठ नागरिकों यानी 60 साल के ऊपर के उम्र के लोगों शामिल किया जाएगा। इसके अलावा किसी बीमारी से ग्रस्त 45 साल के अधिक उम्र के लोग भी टीकाकरण करा सकेंगे। अब टीकाकरण अभियान में निजी क्षेत्र भी शामिल होंगे।

10 हजार सरकारी और 20 हजार निजी क्षेत्र के केंद्रों पर टीकाकरण

10 हजार सरकारी और 20 हजार निजी क्षेत्र के केंद्रों पर टीकाकरण होगा। सरकारी सेंटर पर मुफ्त टीका लगेगा और निजी सेंटर पर टीकाकरण के लिए पैसे देने होंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय जल्द ही इसकी कीमत तय करेगा। सरकार थोक में वैक्सीन खरीदकर दोनों केंद्रों को उपलब्ध कराएगी। ऐसे में निजी केंद्रों पर भी टीकों की कीमत कम ही होगी। जानकारी के अनुसार वैक्सीन लगवाने के लिए बुजुर्गों को सबसे पहले कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के आंकड़े मतदाता सूची से लिए गए हैं। इसी के आधार पर राज्यों को वैक्सीन की सप्लाई होगी।

अब तक एक करोड़ 34 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण

तीन जनवरी को कोरोना की दो वैक्सीन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशिल्ड और भारत बायोटेक कोवैक्सीन को आपात इस्तेमा की मंजूरी मिली थी। इसके बाद 16 जनवरी को देशव्यापी टीकाकरण का शुभारंभ हुआ। अब तक एक करोड़ 34 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है। देश में अब तक कुल कोरोना के एक करोड़ 10 लाख 63 हजार 491 मामले सामने आ गए हैं। इनमें एक करोड़ सात लाख 50 हजार 680 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं एक लाख 56 हजार 825 लोगों की मौत हो गई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories