राष्ट्रीयकोहरे के कारण कई वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर आपस में टकराये

कोहरे के कारण कई वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर आपस में टकराये

[object Promise]

दिल्ली और एनसीआर में सर्दी का कहर जारी है, ऊपर से कोहरे की वजह से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिसकी वजह से हर रोज वाहनों के टकराने की घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा घटना ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे की है. गौतम बुद्ध नगर जिले से गुजरने वाले ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार के दिन दर्जन भर वाहन टकरा गए. सर्दी के चलते एक्सप्रेस-वे पर बहुत अधिक घना कोहरा हो रहा है जिसके करीब दर्जन भर वाहन आपस में टकरा गए.

ये गाड़ियां ग्रेटर नोएडा से पलवल की तरफ जा रही थीं तभी एक वाहन के टकराने से बाकी वाहन भी एक दूसरे से टकराते चले गए. ये घटना दादरी थाना क्षेत्र के पास से गुजरने वाले ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की है.

आपकी जानकारी के लिए बता दे दिल्ली में पारा तेजी से गिर रहा है, दिल्ली-एनसीआर के भी कई इलाकों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा, कोहरे के कारण यातायात न केवल प्रभावित हो रहा है बल्कि हर रोज वाहनों के टकराने की भी खबरें भी सामने आ रही हैं.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories