राष्ट्रीय‘ठाकुर साहब’ का ट्रैफिक पुलिस ने कटा चालान, गाड़ी पर लिखा था...

‘ठाकुर साहब’ का ट्रैफिक पुलिस ने कटा चालान, गाड़ी पर लिखा था जातिसूचक शब्द

[object Promise]

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान किसी शख्स ने इस तरफ आकर्षित करते हुए कहा था कि लोगों के गाड़ियों पर जातिसूचक शब्द लिखवाने से एक गलत परंपरा पड़ने के साथ जातिवाद को बढ़ावा मिल रहा है। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अपने एक भाषण में इस शिकायत का उल्लेख करते हुए इस परंपरा को हतोत्साहित करने की बात कही थी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने भाषणों में इस तरह के संकेत दिए तो अब पुलिस ने वाहन चेकिंग में इस बिंदु पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अब ट्रैफिक पुलिस  गाड़ियों पर जातिसूचक शब्द लिखवाने पर भी चालान करेगी। हाल ही में प्रदेश सरकार की ओर से निर्देश जारी होने के बाद यह अभियान शुरू हुआ है। रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने एक ऐसी कार का चालान किया जिसके पिछले शीशे पर स्टाइलिश ढंग से ‘ठाकुर साहब’ लिखा हुआ था।

एसपी यातायात के निर्देश पर अभियान शुरू किया गया है। यातायात निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार को चलाए गए इस अभियान में सड़क पर ज्यादा वाहन न होने की वजह से केवल एक कार पर कार्रवाई हो सकी। सोमवार से विशेष अभियान चलाया जाएगा। कार पर ‘ठाकुर साहब’ लिखवाने को एमवी एक्ट का उल्लंघन माना गया।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories