आगरा : कोरोना वायरस संक्रमण को मात देने वाले 97 फीसद के करीब

0
7

[object Promise]

आगरा, ताजनगरी में कोरोना वायरस संक्रमण को मात देकर स्‍वस्‍थ होने वाले लोगों का आंकड़ा अब 97 फीसद के करीब है। नए केसों में कमी आने के साथ ही एक्टिव केसों में भी बड़ी गिरावट आ रही है। मंगलवार को दिनभर में 14 मामले आए थे, इससे पहले सोमवार को 24 मामले आए थे। अब तक कुल संक्रमित 10215 हो चुके हैं। मृतक संख्‍या 170 हो चुकी है। एक्टिव केस घटकर 179 हो गए हैं। आगरा में अब तक कुल 9866 लोग स्‍वस्‍थ भी हो चुके हैं। मंगलवार तक 426809 लोगों के टेस्‍ट हो चुके हैं। सोमवार तक 424144 लोगों की जांच हो चुकी थीं। ठीक होने की दर बढ़कर 96.58 फीसद पर आ चुकी है।

[object Promise]
ताजनगरी में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार शाम को आए थे 14 मामले। एक्टिव केस घटकर 179 पर पहुंचे। कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा अब 10215 पर। मौत का आंकड़ा 170 पर पहुंच चुका है।

9866 मरीज हुए ठीक

कोरोना के सक्रिय केस 200 से नीचे पहुंच गए हैं। मंगलवार को तीन बच्चों के साथ कोरोना के 14 नए केस आए हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या 10215 पहुंच गई है। शमसाबाद, पटेल नगर में तीन बच्चों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, एसएन मेडिकल कालेज के जूनियर डाक्टर की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती गजानन नगर निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित 9866 मरीज ठीक हो चुके हैं, 170 मरीजों की मौत हुई है। अब 179 सक्रिय केस हैं।

एम्बुलेंस सेवाएंं

108 सेवा- 35

ALS सेवा- 02

102 सेवा- 44

दिसंबर में यूं बढ़ा आगरा में कोरोना का ग्राफ

01 दिसंबर, 95 नए, कुल कोरोना संक्रमित 9326, 165 की मौत, 8488 लोग हुए ठीक।

02 दिसंबर, 78 नए, कुल कोरोना संक्रमित 9406, 166 की मौत, 8598 लोग हुए ठीक।

03 दिसंबर, 54 नए, कुल कोरोना संक्रमित 9458, 167 की मौत, 8647 लोग हुए ठीक।

 

04 दिसंबर, 65 नए, कुल कोरोना संक्रमित 9523, 167 की मौत, 8728 लोग हुए ठीक।

05 दिसंबर, 47 नए, कुल कोरोना संक्रमित 9570, 167 की मौत, 8796 लोग हुए ठीक।

06 दिसंबर, 53 नए, कुल कोरोना संक्रमित 9623, 167 की मौत, 8867 लोग हुए ठीक।

07 दिसंबर, 41 नए, कुल कोरोना संक्रमित 9664, 167 की मौत, 8921 लोग हुए ठीक।

08 दिसंबर, 20 नए, कुल कोरोना संक्रमित 9684, 168 की मौत, 9015 लोग हुए ठीक।

 

09 दिसंबर, 26 नए, कुल कोरोना संक्रमित 9710, 168 की मौत, 9111 लोग हुए ठीक।

10 दिसंबर, 44 नए, कुल कोरोना संक्रमित 9754, 168 की मौत, 9164 लोग हुए ठीक।

11 दिसंबर, 44 नए, कुल कोरोना संक्रमित 9795, 169 की मौत, 9228 लोग हुए ठीक।

12 दिसंबर, 25 नए, कुल कोरोना संक्रमित 9820, 169 की मौत, 9269 लोग हुए ठीक।

13 दिसंबर, 31 नए, कुल कोरोना संक्रमित 9851, 169 की मौत, 9347 लोग हुए ठीक।

 

14 दिसंबर, 30 नए, कुल कोरोना संक्रमित 9881, 169 की मौत, 9389 लोग हुए ठीक।

15 दिसंबर, 18 नए, कुल कोरोना संक्रमित 9899, 169 की मौत, 9422 लोग हुए ठीक।

16 दिसंबर, 28 नए, कुल कोरोना संक्रमित 9927, 169 की मौत, 9487 लोग हुए ठीक।

17 दिसंबर, 33 नए, कुल कोरोना संक्रमित 9960, 169 की मौत, 9515 लोग हुए ठीक।

18 दिसंबर, 35 नए, कुल कोरोना संक्रमित 9995, 169 की मौत, 9543 लोग हुए ठीक।

 

19 दिसंबर, 33 नए, कुल कोरोना संक्रमित 10028, 169 की मौत, 9586 लोग हुए ठीक।

20 दिसंबर, 20 नए, कुल कोरोना संक्रमित 10048, 169 की मौत, 9611 लोग हुए ठीक।

21 दिसंबर, 16 नए, कुल कोरोना संक्रमित 10064, 169 की मौत, 9636 लोग हुए ठीक।

22 दिसंबर, 17 नए, कुल कोरोना संक्रमित 10081, 169 की मौत, 9675 लोग हुए ठीक।

23 दिसंबर, 29 नए, कुल कोरोना संक्रमित 10110, 170 की मौत, 9704 लोग हुए ठीक।

 

24 दिसंबर, 12 नए, कुल कोरोना संक्रमित 10122, 170 की मौत, 9724 लोग हुए ठीक।

25 दिसंबर, 19 नए, कुल कोरोना संक्रमित 10141, 170 की मौत, 9744 लोग हुए ठीक।

26 दिसंबर, 19 नए, कुल कोरोना संक्रमित 10159, 170 की मौत, 9776 लोग हुए ठीक।

27 दिसंबर, 18 नए, कुल कोरोना संक्रमित 10177, 170 की मौत, 9805 लोग हुए ठीक।

28 दिसंबर, 24 नए, कुल कोरोना संक्रमित 10201, 170 की मौत, 9830 लोग हुए ठीक।

29 दिसंबर, 14 नए, कुल कोरोना संक्रमित 10215, 170 की मौत, 9866 लोग हुए ठीक।