क्राइम सीन दोहराने से भी नहीं सुलझी गुत्थी, हत्या-हादसे में उलझी कानपुर पुलिस

0
6

[object Promise]

कानपुर, नौबस्ता के केशवनगर में इंजीनियर नवविवाहिता आरजू की हत्या की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। पति अमनदीप के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के अभाव ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पुलिस हत्या और हादसे में उलझ कर रह गई है। फिलहाल फॉरेंसिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। मंगलवार को पुलिस ने पति के साथ उसके बयानों को जांचने के लिए घर पर क्राइम सीन फिर से दोहराया।

[object Promise]
कानपुर के नौबस्ता में शादी के 17 दिन बाद दुल्हन की मौत को लेकर पुलिस हत्या और हादसे के बिंदु पर जांच कर रही है। पति अमनदीप के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फर्क ने पुलिस की परेशानी को बढ़ा दिया है।

पुलिस की सबसे बड़ी समस्या बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का आपस में न मिलना है। सीओ गोविंद नगर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि अभी तक जितने बार भी अमनदीप से पूछताछ की गई है, उसके बयान में एक बार भी फर्क नहीं आया है। वहीं थाने पर अब तक उसकी एक्टीविटी पर भी नजर रखी गई, उसमें वह शांत स्वभाव का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संघर्ष के निशान भी नहीं मिले। ऐसे में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक्सपर्ट की राय लेने का काम किया जा रहा है।