राष्ट्रीयमिशन शक्ति सम्मान जिस से शुरू होगा यूपी महोत्सव, जानिए क्‍या होगी...

मिशन शक्ति सम्मान जिस से शुरू होगा यूपी महोत्सव, जानिए क्‍या होगी थीम

[object Promise]

लखनऊ, भारतीय संस्कृति, कला व खान पान को अपने आंचल में समेटे यूपी महोत्सव एक बार फिर लखनऊ में लगने जा रहा है। अलीगंज सेक्टर-क्यू के पोस्टल मैदान में 24 दिसंबर से सात जनवरी तक लगने वाले महोत्सव की शुरुआत प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति सम्मान से होगी। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट की ओर से लगने वाले इस 13वें यूपी महोत्सव में 21 महिलाओं, 11 पुरूषों और 11 बच्चों को यूपी रत्न सम्मान भी दिया जाएगा।

[object Promise]
अलीगंज सेक्टर-क्यू के पोस्टल मैदान में 24 दिसंबर से सात जनवरी तक चलेगा महोत्सव। 13वें यूपी महोत्सव में 21 महिलाओं 11 पुरूषों और 11 बच्चों को यूपी रत्न सम्मान भी दिया जाएगा। पहले दिन शक्ति के तहत 51 महिलाओं के सम्मान दिया जाएगा।

ट्रस्ट के अध्यक्ष व संयोजक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन शक्ति के तहत 51 महिलाओं के सम्मान दिया जाएगा। आधी आबादी के सम्मान के साथ ही महोत्सव की शुरुआत होगी। कोरोना संक्रमण से रोकने के बंदोबस्त के बीच सभी से मास्क लगाकर आने की अपील की गई है। आत्म निर्भर भारत का विकसित उत्तर प्रदेश थीम पर लगने वाले महोत्सव में गायन, नृत्य, वादन, किड्स मॉडलिंग, मेंहदी, रंगोली, कबाड़ से जुगाड़, सिलाई, साइकिल रेस, खो-खो, कबड्डी, मिस्टर-मिस और मिसेज यूपी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। 11 कोरोना वॉरियर्स को भी सम्मानित किया जाएगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories