राष्ट्रीयशहर के बड़े निजी अस्पताल अपने ही स्टाफ को लगाएंगे कोरोना की...

शहर के बड़े निजी अस्पताल अपने ही स्टाफ को लगाएंगे कोरोना की वैक्सीन

[object Promise]

प्रयागराज, कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन आने की अब सभी को प्रतीक्षा है। हालांकि इससे भी बढ़ कर यह अहम है कि वैक्सीन सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को ही लगाई जाएगी। इसके लिए 100 बेड वाले निजी अस्पतालों को चिन्हित किया जा रहा है। ऐसा इसलिए कि इन्‍हीं निजी अस्‍पतालों में कार्यरत चिकित्सा कर्मियों का टीकाकरण किया जा सके। इसकी प्रयागराज में तैयारी भी की जा रही है।

[object Promise]
अनुमानित तौर पर शहर में करीब दो दर्जन ऐसे निजी अस्पताल हैं जिनमें 100 पलंग की व्यवस्था है। इनमें स्टाफ की तादाद काफी अधिक है। सीएमओ कार्यालय ने ऐसे अस्पतालों को सूची मांगी है और यह भी पूछा है कि उनमें स्टाफ कितने हैं।

अनुमानित तौर पर शहर में करीब दो दर्जन ऐसे निजी अस्पताल हैं जिनमें 100 पलंग की व्यवस्था है। इनमें स्टाफ की तादाद काफी अधिक है। सीएमओ कार्यालय ने ऐसे अस्पतालों को सूची मांगी है और यह भी पूछा है कि उनमें स्टाफ कितने हैं।

 

आज सूची फाइनल होने के आसार

100बेड वाले अस्पतालों की सूची आज फाइनल होने के आसार हैं। इसके बाद आगे की रणनीति बनेगी। वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुटा है। वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिये फ्रीजर आ चुके हैं अब तहसील स्तर पर डॉक्टरों व कर्मचारियों को टीकाकरण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

एसीएमओ ने यह कहा

एसीएमओ डॉक्टर राहुल सिंह का कहना है कि 100 बेड वाले अस्पतालों की सूची जल्द ही बनेगी। इसका मकसद यह है कि उन अस्पतालों के स्टाफ को कोरोना की वैक्सीन के लिये कहीं और न जाना पड़े। बताया कि वैक्सीनेशन के लिये तैयारी जोरों पर है। तीसरे चरण के अंतिम परीक्षण के बाद वैक्सीन देश भर के जिलों में सप्लाई होनी है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

Related Articles

Popular Categories