राष्ट्रीयमेरठ : एसटीएफ ने तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, 2 आरोपित गिरफ्तार

मेरठ : एसटीएफ ने तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, 2 आरोपित गिरफ्तार

[object Promise]

मेरठ, स्पेशल टास्क फोर्स ने मेरठ के नौचंदी क्षेत्र से गुरुवार को हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। भारी मात्रा में हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

[object Promise]
जिले में पंचायत चुनावों के नजदीक आने के साथ ही अपराधी भी सक्रिय हो गए हैं। मेरठ में एसटीएफ टीम ने नौचंदी क्षेत्र से शुक्रवार को हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। भारी मात्रा में हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

पूछताछ में बताया कि आने वाले पंचायत चुनाव के लिए हथियार तैयार कर रहे थे। आरोपित 25-30 हजार में बेचते थे पिस्टल रिवाल्वर।

डिप्टी एसपी एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि नौचंदी क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का संचालन हो रहा था सूचना के बाद नौचंदी पुलिस को साथ लेकर छापा मारा गया। फैक्‍ट्री के अंदर से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए। साथ ही दो आरोपित रहीश मुल्ला पुत्र इब्राहिम निवासी किदवई नगर, ऊंचा पीर, थाना लिसाड़ी गेट और शमशाद पुत्र इश्तियाक निवासी सराय बहलीम, सब्जी वाली गली, थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि आने वाले पंचायत चुनाव के लिए हथियार तैयार कर रहे थे। कुछ स्‍थानों से उनके पास आर्डर भी आ चुके हैं। पुलिस इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है। हथियार सप्लाई के धंधे में जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

ये हुई बरामदगी

03 पिस्टल 32 बोर

02 रिवॉल्वर 32 बोर

17 तमंचे 315 बोर

01 तमंचा 12 बोर

01 तमंचा 32 बोर

Hot this week

Related Articles

Popular Categories