राष्ट्रीयवाराणसी : सपा के प्रदर्शन पर प्रशासन की पैनी नजर, कई पार्टी...

वाराणसी : सपा के प्रदर्शन पर प्रशासन की पैनी नजर, कई पार्टी नेता और पदाधिकारी हाउस अरेस्‍ट

[object Promise]

वाराणसी, किसान बिल के विरोध में सोमवार को आयोजित समाजवादी पार्टी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मुख्‍यालय परिसर सहित शास्‍त्री घाट पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुबह से ही पुलिस बलों की तैनाती के साथ ही जिले के दर्जन भर से अधिक सपा नेताओं और संगठन पदाधिकारियों पर पुलिस ने सख्‍ती करने हुए उनको घर में नजरबंद कर दिया। अब देशव्‍यापी होते जा रहे किसान आंदोलन को विपक्षी दलों द्वारा सक्रियता से कानून व्‍यवस्‍था में भी समस्‍या आने लगी है। दोपहर में शास्त्री घाट से सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने वापस लौटा दिया तो वहीं किसान संगठनों ने कृषि कानून के विरोध में ज्ञापन सौंपा।

[object Promise]
सोमवार को सपा के प्रदेशव्यापी जिला मुख्यालय धरना प्रदर्शन को देखते हुए सोमवार की सुबह से ही वाराणसी जिला मुख्यालय पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी फोर्स के साथ खुद एसएसपी अमित पाठक भी मौके पर मौजूद रहे।

सोमवार को सपा के प्रदेशव्यापी जिला मुख्यालय धरना प्रदर्शन को देखते हुए सोमवार की सुबह से ही वाराणसी जिला मुख्यालय पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी फोर्स के साथ खुद एसएसपी अमित पाठक भी मौके पर मौजूद रहे।केन्द्र सरकार के ओर से लाये गए दो कृषि कानूनों और एक संशोधन के खिलाफ किसान सोमवार को 18वें दिन भी देश की राजधानी के सीमा पर कानून वापस लेने की मांग को लेकर अड़े हैंं। सपा के किसानों के समर्थन में प्रदेशव्यापी धरना -प्रदर्शन को देखते हुए डीजीपी की ओर से सतर्कता बरतते का निर्देश दिया गया था। जिसका असर वाराणसी में भी देखने को मिला। शहर के अलग – अलग हिस्सों में पुलिस बल के अलावा पीएसी की भी टीमें एहतियात के तौर ओर लगाई गई है। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि जिला मुख्यालय पर सुरक्षा की दृष्टि से 15 थानों की पुलिस बल और दो कम्पनी पीएसी समेत 25 क्यू आर टी फोर्स की तैनाती की गई है।

सोमवार को प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन नेताओं को नजरबंद करने मेंं जुटी रही। किसान आंदोलन में पूर्वांचल के नेताओं की सक्रियता को देखते हुए पुलिस आंदोलन के लिए सक्रिय लोगों पर सख्‍ती भी कर रही है। सोमवार को मिर्जामुराद में मेंहदीगंज गांव निवासी किसान आंदोलन के समर्थक एनएपीएम के राज्य संयोजक और मनरेगा मजदूर यूनियन के नेता सुरेश राठौर को पुलिस द्वारा घर पर ही नजर बंद कर दिया गया। बीरभानपुर में पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल तथा पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल को पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद किया गया है। लंका क्षेत्र में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश फौजी , कमल पटेल, वरुण सिंह, सत्य प्रकाश सोनकर सोनू, डब्लू मौर्या, अमन यादव, अजय यादव, संजय प्रियदर्शी को उनके आवास और कार्यालय पर पुलिस ने नजरबंद किया है।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories