Home धार्मिक जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन – 27 December Rashifal

जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन – 27 December Rashifal

4
0

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता-पिता व कुटुम्बजनों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। नए अवसर प्रतीक्षारत हैं। आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। सेहत के प्रति सजगता महत्वपूर्ण है। आप किसी भी टकराव या विवाद में फंसने से बचें। आज शब्दों को सोच-समझकर बोलें, नहीं तो मुमकिन है कि आपके जीवनसाथी की संवेदनाएं आहत हों सकती है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप वर्तमान स्थिति को समझेंगे और भविष्य के बारे में आपका अनुमान ठीक रहेगा। आपकी उम्मीदों और कोशिशों में बहुत अच्छा तालमेल बन सकता है। आज आप हर दिशा में कोशिश कर सकते हैं। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। सम्मान बढ़ेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार में नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा। उत्साह में रहेंगे व दूसरों को नेतृत्व प्रदान करने के इच्छुक होंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आज आपके पास कई बेहतरीन मौके आएंगे, जिनसे आपको बहुत ज्यादा आर्थिक फायदा हासिल होगा। आज आपको अपनी क्षमताओं का उपयोग करने की जरूरत है।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। आज आपको शांति पूर्वक व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। अपने जज़्बात काबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। स्वभाव में आक्रामकता का अनुभव कर सकते हैं, जिसका असर आपके ऊपर निगेटिव रहेगा, इससे बचें। धार्मिक व आध्यात्मिक क्रिया-कलापों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। आपको बच्चों का खास ख्याल रखना पड़ेगा व उनके उद्देश्यों की प्राप्ति में उनकी सहायता करनी पड़ेगी। घरेलू जिंदगी में संतोष व सुख का अभाव महसूस हो सकता है।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

गणेश जी कहते हैं कर्क लोगों के अन्दर आज काफी ऊर्जा देखने को मिलेगी। मुश्किल हालात का भी धैर्य से सामना करेंगे। वाणी माधुर्य का लाभ लेंगे। अपने पुराने शौक पूरे करने का मन रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। आप अपनी ओर से सफलता पाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। लाभ होगा। तरोताजगी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन है लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की जरूरत है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। आज आपकी किसी से मुलाकात हो सकती है। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताजा कर देगा। किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर ना करें। आप लक्ष्यों को प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। आपका प्रभाव कम होगा। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को गौर से चुनें। लंबी यात्राएँ फलदायी साबित होंगी व अच्छे परिणाम देने वाली रहेंगी। वैवाहिक जिंदगी बेहतर होगी।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपकी सकारात्मक सोच बहुत काम आयेगी। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमागी बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। आपका रवैया आपके लिए मुश्किल हालात खड़े कर सकता है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश मिले, नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। भागदौड़ भरी दिनचर्या और खान-पान में अनियमितता के चलते असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आप अपने जज्बातों पर काबू रखें तो बेहतर होगा। खुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। आपको कुछ अच्छे कार्यों का नतीजा धन प्राप्ति या इनाम के रूप में मिल सकता है। व्यापारिक यात्रा आपको काफी फायदा पहुंचाएगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और फैसले करने में आपको खासी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। आज ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको आराम करने की जरूरत है। आप घरेलू मामलों के कारण परेशान हो सकते हैं। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। दांपत्य जीवन के विवादों का समाधान होगा। निवेश करने से बचना चाहिए। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। सेहत पर ध्यान दें। ऑफिस में अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। काम के बोझ के कारण थकान भी महसूस होगी। एकाग्रता से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। रुपये-पैसे की अधिक चिन्ता नहीं रहेगी। आय के नए स्रोतों को खोजने की ओर आपका रुझान रहेगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप गलत संगत वाले लोगों से दुर रहें। आपके जीवनसाथी का आपके प्रति प्यार सच्चा है। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक प्रसंगों में सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ आपका समय आनंदपूर्वक बीतेगा। किसी शुभ सूचना के मिलने से आप का मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा लेकिन आपका रुखा बर्ताव घर का माहौल तनावपूर्ण बना सकता है। मित्रों के ऊपर धनखर्च हो सकता है, मगर यह लाभदायक होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत दिखाई देंगे। आपको दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए जैसा आप दूसरों से अपने लिए चाहते हैं।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका शांत और तनावरहित रहना बहुत फायदेमंद साबित होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। दूसरों की प्रगति को देखकर दुखी न हों, परिश्रम करें लाभ अवश्य होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता में कमी होगी। आज आप मानसिक तौर पर आप बहुत सक्रिय रहेंगे। कई तरह के पूर्वाभास आपको हो सकते हैं। रूटीन लाइफ में कुछ बदलाव हो सकता है। किसी करीबी व्यक्ति का ट्रांसफर हो सकता है। पढाई में मन लगेगा। लिखा-पढ़ी के कामों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का सेहत आपको चिंतित कर सकती है। प्रेम के पक्ष में बेहतरी नजर आ रही है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। आज से आपको बुरी आदतों को छोड़ देना चाहिए। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। आज आप कुछ ऐसा करने से बचें जिससे आपको बाद में पछताना पड़े। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। राजनीतिक क्रिया-कलापों में सक्रियता काफी तेज होगी। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। आप यह जानकर बहुत उदास महसूस करेंगे कि कोई ऐसा जिसपर आपने हमेशा विश्वास किया, दरअसल उतना भरोसेमंद नहीं है। विरोधियों पर आप काबू करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियों में इजाफा होगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको नकारात्मक विचारों को अपने दिमाग से बाहर निकाल देना चाहिए। आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। कुसंगति से बचें। अपना रुख नरम रखें व अनावश्यक नोक-झोंक से बचें। आप मनोरंजन के लिए वक्त निकालेंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच बहुत काम आ सकती है। किसी से दोस्ती करने से पहले एक बार जरूर सोचें। प्रयासरत क्षेत्रों में कुछ अड़चनों का आभास होगा। निकट संबंधों में शंकाओं को हावी न होने दें।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।