राष्ट्रीयआयुर्वेद एवं यूनानी विद्या का करायें पंजीकरण-क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी

आयुर्वेद एवं यूनानी विद्या का करायें पंजीकरण-क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 28 नवम्बर/क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सुलतानपुर/अमेठी डॉ0 मो0 इरशाद ने सूचित किया है कि आयुर्वेदिक एवं यूनानी के विद्या के चिकित्सक, निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान अथवा चिकित्सकीय कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में अपना पंजीकरण करायें हैं अथवा जो नहीं कराये हैं उन्हें शासन/जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी के आदेश/निर्देशों के अनुपालन में अपना पंजीकरण क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में अवश्य करायें अन्यथा झोला छाप की श्रेणी में माना जायेगा।उन्होंने बताया कि पंजीकरण के समय अपना पैन कार्ड, दो फोटो तथा भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा पंजीकृत प्रमाण पत्र की छाया प्रति, मोबाइल नम्बर, पिन कोड के साथ तत्काल क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय जिला पंचायत परिसर, सुलतानपुर में सम्पर्क करें। जिनका पंजीकरण उनके कार्यालय में हो चुका है वे भी पैन कार्ड, दो फोटो, मोबाइल नम्बर व पिन कोड को उनके कार्यालय में प्रस्तुत करें। कार्यालयय का दूरभाष संख्या-05362-241368 तथा मोबाइल नम्बर-9415662691 पर सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए वरीयता के आधार पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories