मनोरंजनMalvi Malhotra पर पहले हुआ था जानलेवा हमला,अब मिल रही जान से...

Malvi Malhotra पर पहले हुआ था जानलेवा हमला,अब मिल रही जान से मारने की धमकियां

[object Promise]

नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस माल्वी मल्होत्रा पर करीब एक महीने पहले जानलेवा हमला हुआ था और एक्ट्रेस बुरी तरह जख्मी हो गई थीं। एक्ट्रेस पर हुए हमले के बाद आरोपी को भले ही गिरफ्तार कर लिया हो, लेकिन अभी भी माल्वी मल्होत्रा की दिक्कतें कम नहीं हुई हैं। एक्ट्रेस ने बताया है कि अब उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। माल्वी ने बताया कि हाल ही में 18 नवंबर को एक शख्स ने बाइक पर आकर उन्हें धमकी दी थी।

एक्ट्रेस ने ईटाइम्स को बताया, ’18 नवंबर को रात 9 बजे मैं अपने पेरेंट्स के साथ बिल्डिंग कंपाउंड में वॉक करने गई थी तभी बाइक पर मास्क पहने एक शख्स मेरे पास आया और मेरे पिता पर चिल्ला कर बोला- योगेश को जल्द बेल मिल जाएगी, उसके बाद हम दिखाएंगे कि आपके साथ क्या हो सकता है। इसके बाद से मैं सो भी नहीं पा रही हूं और अब जल्द ही घर बदलने के बारे में सोच रही हूं।’

साथ ही उन्होंने अपनी हेल्थ के बारे में बताया, ‘मैं अभी ठीक भी नहीं हुई हूं। मैं बाहर केवल तभी जाती हूं जब मुझे रेगुलर मेडिकल चेकअप के लिए जाना होता है। डॉक्टर ने मुझे शाम को वॉक करने की सलाह दी है, ताकि मेरी लोअर बॉडी की थोड़ी एक्सरसाइज होती रहे, जो कि हमले के बाद स्थिर हो गई है। मैं उम्मीद करती हूं कि इस शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’

बता दें कि पिछले महीने मुंबई के अंधेरी इलाक़े में टीवी एक्ट्रेस माल्वी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला हुआ था। हमला करने वाले का युवक का नाम योगेश महिपाल सिंह बताया गया। महिपाल सिंह एक्ट्रेस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। जब माल्वी ने ऐसा इनकार करने कर दिया तो उसने एक्ट्रेस के हाथ और चाकू से वार किया और वहां से भाग गया। एक्ट्रेस का कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चला था और उनके उंगली कटने की वजह से उन्हें एक सर्जरी से गुजरना पड़ा था।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories