इंसानों के बीच न्यूयॉर्क पहुंचे कट्टर दुश्मन टॉम एंड जैरी, फिर जमकर मची धमाचौकड़ी

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

नई दिल्ली, टॉम एंड जेरी… इन दोनों किरदारों को दुनिया के किसी भी कोने में इंट्रोडक्शन की ज़रूरत नहीं है। इनकी खट्टी-मीठी दोस्ती देखते हुए ना जाने कितने बचपन सपनों की दुनिया में डूबे हैं। और अब, यह विश्व-विख्यात कार्टून कैरेक्टर पहली बार इंसानों के साथ उनके बीच नज़र आएंगे। वारनर ब्रदर्स की फ़िल्म टॉम एंड जेरी का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है।

[object Promise]
Tom Jerry Trailer में दिखाया गया है कि न्यूयॉर्क के एक होटल में भारतीय रीति-रिवाज़ से शादी का बड़ा फंक्शन है जहां जेरी पहुंच जाता है। जेरी से छुटकारा पाने के लिए टॉम को हायर किया जाता है। फिर इन दोनों के बीच चूहे-बिल्ली का खेल शुरू होता है।

टॉम एंड जेरी 3 डी लाइव एनिमेशन फ़िल्म है, जिसमें ये 2 डी एनिमेटेड किरदार रियल लाइफ़ वर्ल्ड में लाइव कैरेक्टर्स के साथ धमाचौकड़ी मचाते नज़र आएंगे। ख़ास बात यह है कि सिर्फ़ टॉम और जेरी एनिनेटेड हैं, बाक़ी सब लाइव होगा।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि न्यूयॉर्क के एक होटल में भारतीय रीति-रिवाज़ से शादी का बड़ा फंक्शन है, जहां जेरी पहुंच जाता है। जेरी से छुटकारा पाने के लिए वेडिंग इवेंट प्लानर टॉम को हायर करती है। फिर इन दोनों के बीच चूहे-बिल्ली का खेल शुरू होता है, जिससे प्लानर को अपना करियर ख़तरे में नज़र आता है। इस बीच एक और बड़ी समस्या सामने आ जाता है। एक होटल स्टाफ इन तीनों के ख़िलाफ़ साजिश कर रहा है। फ़िल्म में क्लोई ग्रेस मोरेट, माइकल पेना, रॉब डेलानी, कोलीन जोस्ट और केन जियोंग मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। टॉम एंड जेरी अगले साल रिलीज़ हो रही है।

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *