सपाइयों ने घर-घर जनसंपर्क कर बाँटे आहवाहन पत्र

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।समाजवादी पार्टी के आवाहन पर संदेश पत्र को गांव-गांव घर-घर पहुंचाने के अभियान में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांव गांव जाकर लोगों को पार्टी के आवाहन पत्र की प्रतियां सौंपी और जन संपर्क किया और पूरे क्षेत्र में अभियान जारी है। सपा के कद्दावर नेता जगदीशपुर विधानसभा से विधायक पद दावेदार प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आह्वान पत्र वितरित किए। सपा नेताओं ने बताया 2012 से 2017 के बीच उत्तर प्रदेश में जनता के लिए किए गए कार्य का उल्लेख हैं। और साथ ही समाजवादी पार्टी ने इस लॉकडाउन के चलते भी हर जरूरतमंद तक समाजवादी राहत पहुंचाने का कार्य किया है।डॉ. अजय कुमार ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार बेरोजगारो को रोजगार नही दे पा रही है और बीजेपी सरकार ने कोई विकास कार्य कर नही किये।और कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लॉकडाउन में सत्ता में न होते हुए भी मृतक मजदूरों को 1-1 लाख आर्थिक मदद की।डॉ. अजय ने प्रदेश की मौजूदा सरकार को जनविरोधी बताते हुए कहा कि 2022 में जनता सपा के विकास कार्यो पर मोहर लगाकर समाजवादी सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायेगी। इस दौरान सपा नेताओं सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *