Home राष्ट्रीय History of 27 October: ऐतिहासिक घटनाएं जो चाह कर भीं नहीं भूल...

History of 27 October: ऐतिहासिक घटनाएं जो चाह कर भीं नहीं भूल सकती दुनिया

8
0

History of today: 27 अक्टूबर का दिन कई इतिहास को समेटे हुए हैं वहीं इस दिन कई ऐतिहासिक घटनाएं हुईं जो बीते समय में दर्ज भी की गई है। साथ ही आज हम जानेंगे इस दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में।
जानिए 27 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं 
Important events of October 27
पोलैंड और तुर्की ने 1676 में वारसा की संधि पर हस्ताक्षर किए थे
अमेरिका और स्पेन ने 1795 में सैन लोरेंजो की संधि पर हस्ताक्षर किए थे
आज फ्रांस की सेना 1806 में बर्लिन में घुसी थी
अमेरिका ने 1810 में स्पेन के पूर्व उपनिवेश पश्चिमी फ्लोरिडा को अपने अधिकार में ले लिया था
नार्वे स्वीडन से अपना गठजोड़ समाप्त करके 1905 में स्वतंत्र हुआ था
वहीं रूस और चीन के साथ कई वर्षों के युद्ध के बाद जापान को 1910 में इन दोनों देशों पर विजय भी मिली और लीग ऑफ नेशन का मुख्यालय जिनेवा 1920 में स्थानांतरित किया गया था।
उज़्बेक एसएसआर 1924 को सोवियत संघ में मिला और फ्रांस में जनमत संग्रह के बाद इस देश के चौथे राष्ट्रपतिकाल के संविधान को 1946 में जनता की स्वीकृति जिसके बाद फ्रांस में चौथा लोकतंत्र आरंभ हुआ।
जम्मू कश्मीर के राजा हरि सिंह ने 1947 को भारत में जम्मू कश्मीर के विलय को स्वीकार इसी दिन किया था। 
पाकिस्तान के राष्ट्रपति स्केदर मिर्जा को 1958 में अपदस्थ कर जनरल अय्यूब खां पाकिस्तान के शासक भी बने।
पश्चिमी मेक्सिको में 1959 को चक्रवाती तूफान से कम से कम 2000 लोग मरे गए थे।
मेक्सिको सिटी में 1968 को 19वें ओलंपिक खेलों का समापन भी हुआ।
मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात और इजरायल के प्रधानमंत्री मेनाचेम को 1978 में शांति का नोबेल पुरस्कार के लिए इसी दिन चुना गया था।
चीन ने अपनी जनसंख्या एक अरब से अधिक होने की घोषणा 1982 में इसी दिन की थी।
तुर्कमिनस्तान की उच्च परिषद ने 1991 में सोवियत संघ से इस देश की स्वतंत्रता को स्वीकृति भी दी।
एडिनबर्ग (स्काटलैंड) में राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन 1997 में सम्पन्न हुआ था।
आमेंनिया संसद पर 1999 को हुए आतंकी हमले में पीएम वाजगेन सर्गस्यान व स्पीकर कारेन देमिर्च्यान को इसी दिन मारा गया था।
चीन में 2003 को भूकम्प से 50,000 से अधिक लोग प्रभावित, बगदाद में बम धमाकों से 40 लोगों की मृत्यु हुई थीं।
27 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
Famous Birthdays Today: 27 October
सिलाई मशीन का आविष्कारक आइजैक मेरिट सिंगर का जन्म 1811 में इसी दिन हुआ था।
स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी जितेंद्र नाथ दास उर्फ जतिन दास का कलकत्ता (अब कोलकाता) में जन्म 1904 में इसी दिन हुआ
भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन का जन्म 1920 में हुआ था।
डेनमार्की अभिनेता और गायक पाउल बंदगार्ड का जन्म 1922 में आज ही हुआ।
ब्राज़ील के पैतीसवें राष्ट्रपति लुइज़ इंसियो लूला दा सिल्वा का जन्म 1945 में इसी दिन हुआ।
फिल्‍म जगत के साथ-साथ भजनों से खास पहचान बनाने वाली अनुराधा पौडवाल का जन्‍म 1952 में इसी दिन हुआ था।
भारत के शतरंज खिलाड़ी दूसरे ग्रैंड मास्टर दिब्येन्दु बरुआ का जन्म 1966 में हुआ था।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।