राजनीति:- 135 साल पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस इस समय अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है। साल 2014 में जब भाजपा सत्ता में आई तो कांग्रेस की नींव हिल गई। लेकिन जब 2019 के चुनाव में पुनः भाजपा ने केंद्र में वापसी की तो कांग्रेस का अस्तित्व डूब गया।
कांग्रेस लगातार यह संघर्ष कर रही है कि वह स्वयं को पुर्नजीवित कर सके। लेकिन इस सबके बीच सवाल यह भी उठता है कि आखिर कांग्रेस जीवित होगी कैसे। क्योंकि जनता के बीच कांग्रेस की छवि नकारात्मक बनी हुई है और बीजेपी को जनता से खूब सम्मान व प्यार मिल रहा है।
क्या खत्म होगी कांग्रेस-
विशेषज्ञ का कहना है कि समय बदल गया है। जनता अब भगवा रंग पर विश्वास कर रही है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से स्वयं को जनता के बीच स्थापित किया है। जनता के बीच उनकी सकारात्मक छवि स्थापित हुई है। इस यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी ने अपनी हिंदुत्व की छवि स्थापित करने का हर सम्भव प्रयास किया।
लेकिन क्या उनका यह प्रयास कांग्रेस को जनता के मध्य स्थापित कर पाएगा। यह बड़ा सवाल है। क्योंकि जनता राहुल को इस समय सम्मान की निगाह से देख रहा है। लेकिन राहुल की यह यात्रा कांग्रेस का वोट बैंक मजबूत कर पाए यह मुमकिन नहीं है।
क्योंकि भाजपा ने जनता के बीच वादों की राजनीति की है। अपने घोषणा पत्र के दो बड़े वादे धारा 370 हटाना और अयोध्या में राम मंदिर बनवाना। भाजपा ने पूरा कर दिया है। इस वादे के पूरे होते हैं भाजपा हर घर मे पहुँच गई है। कांग्रेस के सामने बीजेपी बड़ी चुनौती है कि वह स्वयं को किस कार्ड के साथ मैदान में उतारे की भाजपा के वोट बैंक को अपनी ओर आकर्षित कर सके। क्योंकि अगर कांग्रेस यह नहीं कर पाई तो कांग्रेस का अस्तित्व खतरे में होगा और आगमी समय मे कांग्रेस की राजनीति पर सवाल खड़े होंगे।
Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।