Home राष्ट्रीय Ram Mandir Darshan: राम लला के दर्शन को उमड़ी भीड़, राम पथ...

Ram Mandir Darshan: राम लला के दर्शन को उमड़ी भीड़, राम पथ पर लम्बी लाइन, प्रशासन को हुई दिक्कत

2
0
Ram Mandir Darshan: 5 लाख भक्तों ने किए राम लला के दर्शन

Ram Mandir Darshan: 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। राम लला अब अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं। 23 जनवरी को पहले दिन प्रभु के दर्शन हेतु अयोध्या में खूब भीड़ उमड़ी। सूत्रों के मुताबिक पहले दिन 5 लाख लोगों ने राम लला के दर्शन किए। वही आज दूसरे दिन भी प्रभु के दर्शन हेतु लम्बी लाइन लगी हुई है। भक्तों की भीड़ को संभालने के लिए 8000 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर लगाए। प्रशासन के लिए भीड़ को काबू में करना मुश्किल हो रहा है। अधिकारियों का दावा है राम लला के दर्शन हेतु खूब भीड़ मंदिर में प्रवेश कर रही है। योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए और स्पष्ट कहा है कि प्रभु के दर्शन हेतु सहज व्यवस्था की जाए।

क्या बोले यूपी के मुखिया:

यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा के उम्दा इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। यूपी से अयोध्या की बसों का संचालन बंद किया गया है। लोगों की ऑनलाइन बुकिंग को कैंसिल किया गया है। सूत्रों को मुताबिक ऐसा सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से किया गया है। क्योंकि अयोध्या में भीड़ एकएक बढ़ती जा रही है। जिसे नियंत्रित करने का अन्य कोई उपाय नहीं है।

यूपी के सूचना निदेशक शिशिर सिंह ने बताया बीते दिन अयोध्या में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। स्थिति को स्थिर करना काफी मुश्किल हो गया था। प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद और डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार खुद गर्भगृह में थे। दो हफ्ते के लिए मंदिर का दौरा टाल दिया गया है। बुजुर्गों से अनुरोध किया गया है कि वह भीड़-भाड़ में मंदिर न आएं। मंदिर हमेशा रहेगा। इत्मीनान से प्रभु के दर्शन हेतु आएं।

आज क्या है अयोध्या का हाल:

आज सुबह से प्रभु के दर्शन हेतु भक्तों की भीड़ उमड़ आई है। रामपथ पर लम्बी लाइन लगी है। बच्चे, बड़े और बुजुर्ग सभी प्रभु के दर्शन के लिए व्याकुल हैं। सभी की जुबान पर जय श्री राम के नारों का गुंजन है। आयोध्या आने वाली भीड़ को रोकने के लिए वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। 100 किलोमीटर दूर बाराबंकी से ही गाड़ियों को रोका जा रहा है। स्थिति को स्थिर करने के लिए पुलिस-प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।