प्रदेशउत्तर प्रदेशयोगी सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर राहुल, प्रियंका ने साधा निशाना

योगी सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर राहुल, प्रियंका ने साधा निशाना

योगी सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर राहुल, प्रियंका ने साधा निशाना

लखनऊ । कांग्रेस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर तीखा हमला किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते आजमगढ़ जिले में एक ग्राम प्रधान की हत्या की आलोचना करते हुए ट्वीट किया, “यूपी में जातीय हिंसा और बलात्कार का जंगलराज चरम पर है। अब एक और भयानक घटना- सरपंच सत्यमेव ने दलित होकर ‘ना’ कहा जिसके कारण उनकी हत्या कर दी गई। उनके परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं।”

सरपंच सत्यमेव जयते उर्फ पप्पू राम की बांसगांव में पिछले शुक्रवार को मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने हत्या के सिलसिले में चार लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया, जिससे भीड़ हिंसा भी भड़क उठी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “बुलंदशहर, हापुड़, लखीमपुर-खीरी और अब गोरखपुर। लगातार इस तरह की घटनाओं से ये साबित होता है कि महिलाओं को सुरक्षा देने में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रही है।”

प्रियंका ने लिखा, “अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं है। उसी का परिणाम है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की वीभत्स से वीभत्स घटनाएं घटती ही जा रही हैं। पुलिस और प्रशासन न तो सुरक्षा दे पा रहे हैं और न ही उचित कार्रवाई कर पा रहे हैं।”

उन्होंने लिखा, “उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था की समीक्षा करे और महिलाओं की सुरक्षा सम्बंधित हर कदम गंभीरता से उठाए।”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories