प्रदेशउत्तर प्रदेशजेल में बिकरू हत्याकांड मामले में बंद विधवा ‘नाबालिग’ : परिवार

जेल में बिकरू हत्याकांड मामले में बंद विधवा ‘नाबालिग’ : परिवार

जेल में बिकरू हत्याकांड मामले में बंद विधवा ‘नाबालिग’ : परिवार

कानपुर। गैंगस्टर विकास दुबे का साथी व मारे गए अपराधी अमर दुबे की पत्नी खुशी के परिवार का दावा है कि वह नाबालिग है। अमर दुबे और खुशी की शादी बिकरू हत्याकांड से मात्र चार दिन पहले 29 जून को हुई थी। गौरतलब है कि इस हत्याकांड में आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे। वहीं अमर को स्पेशल टास्क फोर्स ने 8 जुलाई को गिरफ्तार किया था और उसी दिन वह हमीरपुर में मारा गया।
खुशी के पिता श्याम लाल तिवारी ने बुधवार को कानपुर देहात में माटी मुख्यालय में विशेष एंटी-डकैत कोर्ट के समक्ष एक हलफनामा पेश किया, जिसमें खुशी के साथ नाबालिग के तौर पर पेश आने का अनुरोध किया गया।
उनके वकील शिवाकांत दीक्षित ने संवाददाताओं को बताया कि “बिकरू कांड वाले दिन खुशी की उम्र 16 साल और 11 महीने थी। एफिडेविड के साथ खुशी के हाई स्कूल सर्टिफिकेट को भी संलग्न किया गया है, जिससे पता चलता है कि उनका जन्म 21 अगस्त 2003 को हुआ था।”
खुशी के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी नाबालिग बेटी को बिकरू मामले में जानबुझकर फंसाया।
उन्होंने कहा, “वह वयस्क नहीं है और न ही इतनी परिपक्व है कि गैंगस्टर और उसके सहयोगियों के साथ मिलकर योजना बना सके। हमें संदेह है कि पुलिस ने उसे फंसाया है, और अगर मेरी बेटी ने अपराध किया भी है, तो पुलिस को उसके साथ नाबालिग के रूप में पेश आना चाहिए और कोर्ट को इस बारे में फैसला करने देना चाहिए।”
खुशी को जेल में रहे एक महीने से अधिक वक्त हो गया है। उस पर आईपीसी की सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें हत्या और आपराधिक साजिश भी शामिल है।
सरकारी वकील राजीव पोरवाल ने कहा, “न्यायाधीश ने खुशी की उम्र का पता लगाने के लिए जुवेनाइल जस्टीस बोर्ड को खुशी की फाइल भेजी है।”
वहीं खुशी के गिरफ्तार होने के कुछ समय बाद ही कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने ट्वीट किया था, “खुशी के पास अमर से शादी करने के अलावा शायद और कोई विकल्प नहीं था और अब उसे एक विधवा के रूप में पुलिस उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है।”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories