प्रदेशरिया करती थी सुशांत को परेशान, उन्होंने बताया था अंकिता को

रिया करती थी सुशांत को परेशान, उन्होंने बताया था अंकिता को

[object Promise]

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने कथित तौर पर बिहार पुलिस को सूचित किया था कि दिवंगत अभिनेता काफी दुखी थे, क्योंकि रिया चक्रवर्ती उन्हें काफी परेशान करती थी। न्यूज 18 डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, अंकिता ने यह दावा पटना में रह रहे सुशांत के परिवार से मिलने के दौरान किया था। वेबसाइट के अनुसार, अंकिता ने पुलिस को बताया कि साल 2019 में उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के रिलीज होने के दौरान एक चैट के जरिए सुशांत ने अपनी तत्कालीन गर्लफ्रेंड रिया द्वारा ‘परेशान’ होने का जिक्र किया था।

एक रिपोर्ट ने इस खबर की पुष्टि की कि एक सूत्र ने वेबसाइट को इस बारे सूचित किया था कि, अंकिता के अनुसार, सुशांत ने उन्हें बताया था कि वह ‘रिश्ते से काफी दुखी है’ और इसे समाप्त करना चाहता है, क्योंकि रिया उसे परेशान करती है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सुशांत के साथ अंकिता की उपरोक्त चैट उस समय पुलिस के साथ साझा की गई थी।

सुशांत ने करीब छह साल तक टीवी सीरियल ‘पवित्रा रिश्ता’ की अपनी सह-कलाकार अंकिता को डेट किया था, हालांकि बाद में वे अलग हो गए। जून में सुशांत के निधन के बाद अंकिता ने अभिनेता के परिवार से मुलाकात की थी।

बाद में अपनी पटना यात्रा के दौरान अंकिता ने सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति को चैट में हुई उपरोक्त बातें दिखाईं।

इसके बाद मंगलवार को यह बात सामने आई कि सुशांत के पिता के. के. सिंह ने पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में दिवंगत अभिनेता की प्रेमिका रिया समेत छह लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।

वहीं बुधवार को अंकिता ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट साझा की थी। अभिनेत्री ने एक तस्वीर ट्वीट की थी जिसमें लिखा है कि ‘सत्य की जीत’। उन्होंने यह पोस्ट अपने वेरिफाइड अकाउंट से किया था।

 

[object Promise]

 

 

[object Promise]

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories