राष्ट्रीयराजस्थान : चोरी के आरोप में दलित के साथ हैवानियत, प्राइवेट पार्ट्स...

राजस्थान : चोरी के आरोप में दलित के साथ हैवानियत, प्राइवेट पार्ट्स में पेट्रोल, स्क्रू डाइवर भी घुसाया, रोंगटे खड़े करने वाला Video

[object Promise]

इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना की दो वीडियो सोशल मीडिया पर आ गई है। राजस्थान के नागौर में दो दलित युवकों के साथ बर्बरता का वीडियो सामने आ रहा है । इस वीडियो में कुछ युवक पीड़ितों के साथ बुरी तरह से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल हुए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कॉन्ग्रेस शासित राजस्थान में कैसे दोनों पीड़ितों के साथ बर्बरता की जा रही है।

पीड़ितों के मुताबिक उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। कॉन्ग्रेस शासित राजस्थान में 2 दलित भाइयों के साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट का मामला उजागर हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना रविवार की बताई जा रही है। राज्य की राजधानी जयपुर से 230 किलोमीटर दूर नागौर में दोनों भाई बाइक सर्विसिंग के लिए पेट्रोल पंप के पास गए थे। लेकिन वहाँ उन पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए उनसे मारपीट शुरू कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने 500 रुपए (कुछ ट्वीटर अकॉउंट के मुताबिक) की चोरी के आरोप में दोनों भाइयों की बुरी तरह से पिटाई की और बाद में उन्हें तड़पाने के लिए उनके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाला और उसमें स्क्रू ड्राइवर भी घुसाया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजपाल सिंह के मुताबिक पंप के कर्मचारियों ने दो भाइयों को चोरी के आरोप में बुरी तरह से पीटा और इस घटना का वीडियो वायरल हुआ। पीड़ित भाइयों ने इस संबंध में बुधवार को शिकायत दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में पाँच लोगों को हिरासत में लिया और अब आगे मामले की जाँच चल रही है।

सोशल मीडिया पर लोग कॉन्ग्रेस पर निशाना साधते हुए पार्टी के दलित प्रेम पर सवाल उठा रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि हमेशा मीडिया में इंसाफ की बातें होती हैं लेकिन यहाँ सब चुप्पी साधे बैठे हैं। अगर भाजपा शासित प्रदेश में ये घटना होती तो मीडिया में अब तक प्राइम टाइम हो चुका होता। लेकिन घटना कॉन्ग्रेस शासित राजस्थान में हुई है, इसलिए शांति बनाए बैठे हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories