प्रदेशउत्तर प्रदेशUP सरकार वापस लेगी BJP MLA राधा मोहन व ASP चारू निगम...

UP सरकार वापस लेगी BJP MLA राधा मोहन व ASP चारू निगम विवाद में दर्ज हुए मुकदमे

UP सरकार वापस लेगी BJP MLA राधा मोहन व ASP चारू निगम विवाद में दर्ज हुए मुकदमे

गोरखपुर। देसी शराब की दुकान खुलने का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर चिलुआताल थाने में अपै्रल 2017 में दर्ज मुकदमा सरकार वापस लेगी। इस मामले में तत्कालीन और वर्तमान पार्षद सहित 18 नामजद और सौ अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। ग्रामीणों पर लाठीचार्ज के बाद नगर विधायक डा. राधा मोहन दास अग्रवाल और तत्कालीन एएसपी/सीओ गोरखनाथ, चारु निगम के बीच हुई झड़प की वजह से मामला कई दिनों तक सुर्खियों में रहा। नगर विधायक ने ग्रामीणों के साथ टाउनहाल चौराहे पर गांधी प्रतिमा के सामने धरना भी दिया था। पुलिस इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

प्रदेश सरकार के अनु सचिव ने जिला मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर मुकदमा वापस लेने के शासन के फैसले की जानकारी दी है। इस पत्र में उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट को लोक अभियोजक के माध्यम से मुकदमा वापसी के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र देने की बात कही है। विधि, न्याय तथा ग्रामीण अभियंत्रण सेवा मंत्री ब्रजेश पाठक ने नगर विधायक डा. राधा मोहन दास अग्रवाल को फोन कर मुकदमा वापस लेने के प्रदेश सरकार के फैसले की जानकारी दी है।

ये था मामला

बता दें कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद चिलुआताल इलाके में कोईलहवा तिराहे पर देसी शराब की दुकान खोली गई थी। बस्ती के बीच दुकान खुलने से स्थानीय लोग काफी खफा थे। दुकान खुलने के विरोध में 22 अपै्रल 2017 को कोइलहवा तिराहे पर स्थानीय लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शमिल थीं। तत्कालीन सीओ गोरखनाथ चारु निगम ग्रामीणों को प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराने का प्रयास कर रही थीं। इसी बीच किसी महिला ने सीओ के हाथ पर डंडा मार दिया था। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था। ग्रामीणों पर लाठीचार्ज की खबर पर नगर विधायक डा. राधा मोहन दास अग्रवाल मौके पर पहुंच गए थे। मौके पर ही सीओ से उनकी काफी झड़प हुई थी।

तत्कालीन व वर्तमान पार्षद तथा ग्रामीणों पर दर्ज हुआ है मुकदमा

बाद में इस मामले में उस समय फर्टिलाइजर चौकी इंचार्ज रहे उप निरीक्षक वीरेंद्र यादव की तहरीर पर वार्ड संख्या 14 के तत्कालीन पार्षद राजकुमार और वर्तमान पार्षद कासिम सहित 18 नामजद और सौ अज्ञात पर बलवा, आवागमन बाधित करने और लोक व्यवस्था भंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था।

सबके सामने ही फफक पड़ी थीं सीओ

लाठीचार्ज के बाद मौके पर पहुंचे नगर विधायक पुलिस की कार्रवाई पर काफी नाराजगी जताई थी। पुलिसिया कार्रवाई पर उनके आपत्ति जताने पर सीओ चारु निगम उनसे बहस करने लगी। इस दौरान सीओ काफी तेज आवाज में प्रतिक्रिया व्यक्त करने लगीं। इस पर नगर विधायक ने उन्हें फटकार लगा दी थी। उनकी फटकार सुनकर सीओ भीड़ के बीच में ही फफक पड़ी थीं। इस प्रकरण को लेकर फेसबुक पर की गई सीओ की टिप्पणी काफी चर्चा में रही, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट हटा दी थी।

विधायक ने सीएम का आभार जताया

नगर विधायक डाक्‍टर राधा मोहन दास अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा विधि, न्याय एवं ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री ब्रजेश पाठक को नागरिकों की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा कि एक विधायक के रूप में यह मेरा दायित्व है कि नागरिकों के साथ जब भी और जिस स्तर पर भी अन्याय और शोषण हो, उसका मजबूती से विरोध करुं। उन्‍होंने कहा कि नागरिकों के अन्‍याय हुआ तो आगे भी मैं इसी प्रकार नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहूंगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories