राष्ट्रीयमहज 20 लाख रुपये मिले थे अंडमान में राहत कार्य के लिए...

महज 20 लाख रुपये मिले थे अंडमान में राहत कार्य के लिए : आरजीएफ

[object Promise]

नई दिल्ली। राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) ने कहा है कि उसे 2004 में सुनामी के बाद अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में राहत कार्य के लिए प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 20 लाख रुपये की ‘मामूली राशि’ मिली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा सार्वजनिक धन प्राप्त करने को लेकर कांग्रेस पर हमला किए जाने के बाद आरजीएफ ने पीएमएनआरएफ से मिली राशि को लेकर बयान जारी किया है।

आरजीएफ की ओर से कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “2004 के आखिरी सप्ताह में आई सुनामी के बाद आरजीएफ को वित्तीय वर्ष 2005 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 20 लाख रुपये की मामूली राशि मिली थी। जिसका अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में राहत गतिविधियों में उपयोग किया गया था।”

बयान में यह भी कहा गया है कि इस अनुदान को आयकर और गृह मंत्रालय में फाइल किए गए सभी दस्तावेजों में भी दर्शाया गया है।

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता के मुद्दों को उजागर करने और झूठ बोलने के कारण भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार “डायवर्सन, डिसइंफॉर्मेशन और डिस्ट्रेस” की नीति पर चल रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन द्वारा “हमारे क्षेत्र के बेशुमार कब्जे” के मुद्दे पर जानबूझकर देश को गुमराह किया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories