प्रदेशउत्तर प्रदेश25 जगहों पर ‘पढ़ाने’ वाली आरोपी महिला टीचर गिरफ्तार

25 जगहों पर ‘पढ़ाने’ वाली आरोपी महिला टीचर गिरफ्तार

[object Promise]

कासगंज। उत्तर प्रदेश में 25 जगहों पर ‘पढ़ाने’ वाली और 13 महीनों के दौरान एक करोड़ रुपये सैलरी लेने की आरोपी महिला टीचर अनामिका शुक्ला को शनिवार को कासगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कासगंज जिले के थाना सोरों कोतवाली के इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह का कहना है कि अनामिका शुक्ला पर एक साथ 25 जिलों में फर्जी अभिलेखों से धोखाधड़ी कर नौकरी करने और वेतन लेने का आरोप है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, 25 जिलों में नौकरी करने की आरोपी शिक्षिका अनामिका शुक्ला शनिवार को कासगंज जिले में त्यागपत्र देने आई थी। सूचना मिलने पर कासगंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बीएसए अंजलि सिंह ने अनामिका शुक्ला के खिलाफ थाना सोरों में एफआईआर लिखाने के लिए तहरीर दी है। जिस पर पुलिस की ओर से एफआईआर लिखी जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अनामिका शुक्ला ने अपने पिता का नाम राजेश बताया है।

मैनपुरी जिले के एक व्यक्ति ने दिलाई थी नौकरी
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस हिरासत में आरोपी अनामिका शुक्ला ने बताया कि वह वर्तमान में गोंडा से बीएड कर रही है। उसको नौकरी मैनपुरी जिले के एक व्यक्ति ने दिलाई थी। उसका नाम राज बता रही है। कासगंज जिले के थाना सोरों कोतवाली के इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह का कहना है कि आरोपी महिला से पूछताछ जारी है। टीचर की बातों की जांच की जाएगी।

एक करोड़ रुपये कमाने का आरोप
बता दें कि मैनपुरी की अनामिका शुक्ला की पोस्टिंग प्रयागराज, अंबेडकरनगर, अलीगढ़, सहारनपुर, बागपत सहित अन्य जिलों के KGBV स्कूलों में पाई गई है। इन स्कूलों में टीचर्स की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होती है और हर महीने 30 हजार रुपये की तनख्वाह रहती है। 13 महीनों के दौरान टीचर पर कथित तौर पर एक करोड़ रुपये कमाने का आरोप लगा है। टीचर्स का डेटाबेस तैयार करते वक्त यह गड़बड़झाला सामने आया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories