रैपिड टेस्ट पर दो दिनोंं के लिए रोक, आ रही थीं प्रामाणिकता को लेकर शिकायतें

admin
By admin
3 Min Read

[object Promise]

नयी दिल्ली । आईसीएमआर ने कोरोना के रैपिड टेस्ट पर दो दिनोंं के लिए रोक लगा दी । इसकी प्रामाणिकता को लेकर शिकायतें आ रही थीं। कोरोना वायरस के अबतक 4 लाख 49 हजार 810 टेस्ट हुए हैं। सोमवार को ही 35 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए थे।

सभी राज्यों में रैपिड टेस्ट किट बांटी गई । एक राज्य ने कहा कि वहां कुछ समस्या आई है। रैपिड और आरटी-पीसीआर टेस्ट में फर्क पाया गया है। इस शिकायत के बाद निर्देश दिया गया है कि राज्य अगले दो दिन तक इस टेस्ट किट इस्तेमाल न करें, इसकी खामी दूर की जायेगी। इसी जांच के लिए दो दिन का समय लिया गया है। जांच के बाद दिशा-निर्देश जारी किये जायेंगे।

आईसीएमआर के अनुसार ये नई बीमारी है, पिछले साढ़े तीन महीने में विज्ञान ने पीसीआर टेस्ट ईजाद किया। इंसानों पर पांच वैक्सीन का ट्रायल किया गया है। तमाम प्रयोग चल रहे हैं।

इस बीच  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार को पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 1329 नये केस आए हैं और 44 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 18,985 हो गए हैं, जिनमें से 15,122 सक्रिय केस हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।3,260 लोगों का इलाज कर उन्हें घर भेजा जा चुका है और 603 लोगों की इस महामारी से जान जा चुकी है।

तमिलनाडु में  संक्रमण के 76 नए मामले सामने आए हैं‌। एक की मौत हो गई है।राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,596 हो गए हैं और अब तक इस महामारी से मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। चंडीगढ़ में  कोरोना संक्रमण के कुल 27 में से 14 मरीजों को इलाज के बाद  छुट्टी दी जा चुकी है।

छत्तीसगढ़ में पिछले कोरोना का कोई नया केस नहीं आया।सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि अब तक कोविड-19 के कुल 36 केस राज्य में आए हैं, जिनमें से 25 लोगों का इलाज कर उन्हें घर भेजा जा चुका है जबकि 11 का इलाज चल रहा है। बघेल ने राज्य में कल्याणकारी योजनाओं को चालू रखने और आर्थिक गतिविधियों को बहाल करने के लिए अगले 30 हजार करोड़ रुपये की मांग की है।

 पंजाब स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 251 हो गए हैं, जिनमें से 49 का इलाज किया जा चुका है और 6 की मौत हो चुकी है। ओडिशा में मंगलवार को 5 और मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 79 हो गई है।ये मामले पश्चिम बंगाल की सीमा से लगने वाले बालासोर जिले से सामने आए हैं। ये सभी पहले संक्रमित पाए गए एक व्यक्ति के रिश्तेदार हैं। चार और लोगों के ठीक होने के बाद अब 49 लोगों का इलाज चल रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *