[object Promise]
आग लगने से घरेलू सामान सहित नगदी जलकर राख हो गई । आग लगने के शोर शराबा होने पर दर्जनो ग्रामीण पहुंच गए। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया । मंगलवार को थाना हजारा क्षेत्र के गांव भरतपुर के रहने वाले विक्रम पुत्र रामअवध के छप्परपोश घर मे अचानक आग लग गई । देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया ।
[object Promise]
[object Promise]
आग लगने की चीख-पुकार सुनकर दर्जनो ग्रामीण आ गए। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू कर लिया । आग बुझती उससे पहले घर मे रखे पंद्रह हजार रुपये की नकदी, 1 लाख के जेवरात समेत चारपाई, तखत, कपड़े, गेहूं, बर्तन आदि सामान जलकर खाक हो गया । झोपड़ी मे बंधे दो मवेशी भी बुरी तरह झुलस गए ।
