Lockdown : कुशीनगर में गरीबों के लिए पड़रौना के युवा नेता सतीश कुशवाहा बने मददगार

admin
By admin
1 Min Read

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर: कोरोना महामारी से बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन में दैनिक मजदूरी के सहारे जीवन यापन करने वाले परिवारों की मुसीबतें बढ़ गई है तो बाहर से पैदल आ रहे मजदूरों को भी खाने-पीने के लिए दिक्कत हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए एक सप्ताह से लागातार सामाजिक कार्यकर्ता आगे आकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।
पडरौना नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर जलपान की व्यवस्था की जा रही और गांवों,मोहल्लों में भोजन के पैकेट बांटे जा रहे हैं। गुरुवार को पडरौना के जटहां रोड पर सतीश कुशवाहा, प्रेमप्रकाश तिवारी,अरविद सिंह पटेल,गोलू सिंह,शालू जायसवाल, किशन कुशवाहा आदि ने भोजन का पैकेट तैयार कर लोगों में वितरित किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *