रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
गौरीगंज/अमेठी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अनवरत केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान दीदी स्मृति ईरानी के आग्रह पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी के नेतृत्व में लगातार कोरोना वाइरस जैसी महामारी से प्रभावित लोगों को मोदी टिफिन के नाम से भोजन पैकेट उपलब्ध करा रहे हैं व जरूरत मन्दो को राहत सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष से लेकर सभी कार्यकर्ता इस बीमारी से लड़ने के लिए तत्पर हैं किसी भी व्यक्ति को भूखा नही सोने दिया जाएगा जिसके लिये सभी कार्यकर्ता जी जान से जुटे हैं उन्होंने जिले की जनता से अपील करते हुए कहा कि सब लोग घरों में रहे सुरक्षित रहे लॉक डाउन का पालन करे और प्रधानमंत्री राहत कोष में यथा सम्भव दान करेजिससे कोरोना को हराया जा सके। मोदी टिफिन वितरण के क्रम में बाजार शुक्ल में जिला उपाध्यक्ष गिरीश शुक्ल गौरीगंज में अजय अग्रवाल बहादुरपुर में जिला मंत्री मनोज जायसवाल जगदीशपुर में जिला उपाध्यक्ष उपमा सरोज भादर के रामगंज में पवन ओझा व जिला पंचायत सदस्य रामशरण मौर्य मुसाफिरखाना में मण्डल कोषाध्यक्ष राकेश शुक्ल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भोजन वितरण किया तथा उक्त पूण्य कार्य बूथ स्तर पर भी जारी है। उक्त जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी अरुण मिश्र ने दी है।
