‘तबलीगी जमात’ के मौलाना साद ने ‘कोरोना की जंग’ को किया कमजोर, केस दर्ज, अब हो गया फरार !

admin
By admin
5 Min Read

[object Promise]

नई दिल्ली। कोरोना के महासंकट के बीच हजारों देसी-विदेशी मुसलमानों का जमात जुटाकर देशभर में वायरस का खतरा बढ़ाने के जारी विवाद का केंद्र बने मौलाना साद का पूरा नाम मौलाना मुहम्मद साद कंधलावी है। दिल्ली के निजामुद्दीन के पास मौजूद मस्जिद के मौलाना साद दिल्ली पुलस और सुरक्षा एजेंसियों के आग्रह को ठुकरा चुके थे। ऐसे में गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से आग्रह किया कि वह जमात को मस्जिद खाली करने के लिए राजी करें।

जब जमात की जिद तोड़ने के लिए रात दो बजे निजामुद्दीन पहुंचे अजीत डोभाल

[object Promise]
‘तबलीगी जमात’ के मौलाना साद ने ‘कोरोना की जंग’ को किया कमजोर, केस दर्ज, अब हो गया फरार !

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्री के आग्रह पर डोभाल 28-29 मार्च की दरम्यानी रात 2 बजे मरकज पहुंचे। गृह मंत्रालय के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि डोभाल ने मौलाना साद को समझाया और वहां मौजूद लोगों का कोविड-19 टेस्ट कराने को कहा साथ ही लोगों को क्वारंटीन में रखने की बात भी कही। शाह और डोभाल को स्थिति की गंभीरता का पता था क्योंकि सुरक्षा एजेंसियों ने करीमनगर में इंडोनेशिया के 9 कोरोना पीड़ित लोगों की पहचान कर चुकी थी।

सुरक्षा एजेंसियों ने मरकज में कोरोना संक्रमण का संदेश अगले ही दिन सभी राज्यों और पुलिस को भेज दिया था। डोभाल के समझाने के बाद मरकज 27, 28 और 29 मार्च को 167 तबलीगी वर्कर्स को अस्पताल में भर्ती कराने पर समहत हुआ। डोभाल के हस्तक्षेप के बाद ही जमात नेता मस्जिद की भी सफाई को राजी हुए।

जमात में शामिल 9 की कोरोना से मौत
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात में शामिल 9 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मरने वालों में तेलंगाना से 6, तमिलनाडु, दिल्ली और मुंबई से 1-1 हैं।

मरकज से 1,548 निकाले गए
निजामुद्दीन स्थित मरकज से करीब 1,548 लोगों को निकाला गया है। इनमें से 441 में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं और इन्हें एलएनजेपी, राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी और जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 1,107 लोगों को नरेला में आइसोलेशन में रखा गया है।

मरकज पर पुलिस का ऐक्शन
निजामुद्दीन मरकज में मामले में दिल्ली पुलिस ने मौलाना साद, डॉ जीशान, मुफ्ती शहजाद, एम सैफी, युनूस और मोहम्मद सलमान के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। मरकज को आज तड़के करीब 3.30 बजे 5 दिन बाद खाली कराया गया है। मरकज में करीब 2,100 लोग थे। इस बीच, मौलान साद 28 मार्च के बाद से लापता है। पुलिस ने उसे नोटिस भेजा है। साद की तलाश जारी है।

तबलीगी जमात के मौलाना साद हैं कौन?

वह भारतीय उपमहाद्वीप में सुन्नी मुसलमानों के सबसे बड़े संगठन तबलीगी जमात के संस्थापक मुहम्मद इलियास कंधलावी के पड़पोते हैं। साद के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने महामारी अधिनियम 1897 और आईपीसी की दूसरी धाराओं के तहत केस दर्ज कर किया है और वो अब फरार हैं।मौलाना साद का जन्म 10 मई 1965 को दिल्ली में हुआ। उनके पिता का नाम मोहम्मद हारून है। साद ने हजरत निजामुद्दीन मरकज के मदरसा काशिफुल उलूम से 1987 में आलिम की डिग्री ली। मौलाना साद का विवादों से पुराना नाता है। जब उन्होंने खुद को तबलीगी जमात का एकछत्र अमीर (संगठन का सर्वोच्च नेता) घोषित कर दिया तो जमात के वरिष्ठ धर्म गुरुओं ने उनका जबर्दस्त विरोध किया। हालांकि, मौलाना पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और सारे बुजुर्ग धर्म गुरुओं ने अपना रास्ता अलग कर लिया। बाद में साद का एक ऑडियो क्लिप भी शामिल हुआ जिसमें वह कहते सुने गए, श्मैं ही अमीर हूं… सबका अमीर… अगर आप नहीं मानते तो भाड़ में जाइए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *