लॉकडाउन और महामारी के बीच एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, नाम रखा कोविड और कोरोना

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

रायपुर । देश में कोरोना वायरस काफी तेजी से पैर पसार रहा है। वायरस ने कई राज्यों को अपना निशाना बना लिया है । वही, छत्तीसगढ़ के रायपुर में लॉकडाउन की दुश्वारियों के बीच एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. बेटा-बेटा का नाम परिवारजनों ने कोविड और कोरोना रखा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कोरोना के चलते पूरे देश में डर का माहौल है। सरकार ने इस पर काबू पाने के लिए 14 अप्रैल तक लॉकडाउन कर दिया है। इसी बीच 27 मार्च को आंबेडकर अस्पताल में एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. लोगों के मन से महामारी के भय को दूर करने के लिए महिला और उसके परिवार ने जुड़वां बच्चों का नाम ही कोरोना और कोविड रख दिया है।

राज्य में फैली महामारी के बीच पुरानी बस्ती निवासी विनय वर्मा के घर में इस समय डबल खुशी का माहौल है। क्योंकि उनके घर जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ है। बच्चों की मां प्रीति वर्मा ने बताया कि इस समय पूरा देश कोरोना से जंग लड़ रहा है। भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब यात्री ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया गया. हर व्यक्ति घरों में कैद है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *