[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » तमिलनाडु में मिला कोरोना संक्रमित आयरलैंड का छात्र
राष्ट्रीय

तमिलनाडु में मिला कोरोना संक्रमित आयरलैंड का छात्र

admin
Last updated: April 17, 2026 3:03 pm
admin
Share
SHARE

तमिलनाडु में मिला कोरोना संक्रमित आयरलैंड का छात्र

चेन्नई। आयरलैंड के 21 वर्षीय एक छात्र में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर ने गुरुवार को यह जानकारी दी। विजयभास्कर ने एक ट्वीट में कहा कि छात्र 17 मार्च को डबलिन से यहां आया था और घर पर ही संगरोध (आइसोलेशन) में रह रहा था।

मंत्री ने कहा, “18 मार्च को छात्र ने कोरोनावायरस के लक्षण सामने आने पर उसने राजीव गांधी जनरल हॉस्टिपल को सूचना दी थी। उसके रक्त के नमूने जांच के लिए लैब में भेजे गए और गुरुवार को आई रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।”

मंत्री के मुताबिक, मरीज की हालत स्थिर है और उसे अस्पताल में आइसोलशन वार्ड में रखा गया है।

विजयभास्कर ने बताया कि कुल 194,236 यात्रियों की जांच की गई है, जिसमें से 3,481 को फॉलोअप में रखा गया है।

आइसोलेशन वार्ड में 1,120 बेड हैं और 39 लोग भर्ती हैं।

उनके अनुसार, अब तक 320 लोगों के नमूनों की जांच हो चुकी है, उनमें से 232 का परीक्षण निगेटिव आया है और 2 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बाकी 86 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है। एक संक्रमित व्यक्ति इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुका है।

विजयभास्कर ने ट्वीट किया, “सभी बंदरगाहों पर जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मैं सभी से सहयोग देने का आग्रह करता हूं।”

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कोविड-19 : कुतुब मीनार सुनसान पड़ी , कम हुई लोटस टेम्पल में लोगों की भीड़
Next Article CBSE BOARD EXAM : 31 मार्च तक टलीं 10वीं और 12वीं सीबीएसई की परीक्षाएं

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?