राष्ट्रीयकेवल 30 दिन भारत के पास, संभले नहीं तो भयावह होगा कोरोना...

केवल 30 दिन भारत के पास, संभले नहीं तो भयावह होगा कोरोना का तीसरा स्टेज

केवल 30 दिन भारत के पास, संभले नहीं तो भयावह होगा कोरोना का तीसरा स्टेज

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस धीरे-धीरे अपना पांव पसारता जा रहा है। दिल्ली में महिला की मौत के बाद भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या दो हो गई, जबकि संक्रमण के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार,भारत में कोरोना वायरस अब यहां दूसरे स्टेज में पहुंच गई है और इसे रोकने के लिए सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए गए तो एक माह के बाद यह महामारी का रूप धारण कर लेगी। इस बात की जानकारी भारतीय स्वास्थ्य शोध परिषद (ICMR) ने दिया ।
यहां जानें पूरे स्टेज…

पहला स्टेज-संक्रमित जगहों से वायरस फैलने के मामले सामने आने लगते हैं।
दूसरे स्टेज- स्थानीय लोगों में फैलना प्रारंभ होता है, मामले बढ़ने लग जाते हैं।
तीसरा स्टेज- बड़े पैमाने पर यह समुदायों, मोहल्लों में फैलना प्रारंभ हो जाता है।
चौथा स्टेज: बीमारी महामारी में बदल जाती है, कहना मुश्किल कि कब-कहां खत्म होती है।

आईसीएमआर के निदेशक जनरल बलराम भार्गव ने बताया कि भारत में कोरोना वायरस को अगले स्टेज में पहुंचने से रोकने के लिए एक महीने का समय है। इस बीच पर्याप्त उपाय कर के इसे स्टेज-3 में पहुंचने से रोका जा सकता है।

बलराम भार्गव ने बताया कि स्टेज-4 में महामारी की स्थिति पैदा हो जाती है। अभी चीन और इटली इस स्टेज पर पहुंच गया है।
आईसीएमआर के महामारी विशेषज्ञ प्रमुख डॉ. आरआर गंगाखेडकर ने बताया कि देश में संक्रमण ज्यादातर ऐसे लोगों से फैला, जो अन्य देशों से यहां आए हैं। ऐसे लोगों ने कोरोना वायरस से प्रभावित देशों की यात्राएं की और कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से बीमार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों में सीजनल फ्लू और सर्दी-बुखार के लक्षण हैं, उन्हें टेस्ट कराने की आवश्यकता नहीं हैं, क्योंकि वायरस का प्रभाव फिलहाल देश में भी सीमित जगहों पर ही है। जिन लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण दिख रहे हैं, उनकी जांच की जा रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories