राष्ट्रीयCORONAVIRUS : दिल्ली में 31 मार्च तक सिनेमाघर, स्कूल और कॉलेज...

CORONAVIRUS : दिल्ली में 31 मार्च तक सिनेमाघर, स्कूल और कॉलेज बंद, PM ने ट्वीट कर की यह अपील

CORONAVIRUS : दिल्ली में 31 मार्च तक  सिनेमाघर, स्कूल और कॉलेज बंद, PM ने ट्वीट कर की यह अपील

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पीड़ितों की संख्या 73 हो गई है। कोरोना के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 15 अप्रैल तक विदेशियों का वीजा सस्पेंड कर दिया है। इसका प्रभाव इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भी पड़ेगा, क्योंकि विदेशी खिलाड़ी वीजा सस्पेंड होने से भारत नहीं आ पाएंगे।

LIVE UPDATES :-

  • दिल्ली सरकार ने कोरोनावायरस को महामारी घोषित कर दिया है। साथ ही दिल्ली के सभी सिनेमाघर, स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह ऐलान किया।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से दहशत में नहीं आने और कोरोनावायरस के खिलाफ सावधानी बरतने की अपील की है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि सरकार कोरोनावायरस के कारण पैदा हुई परिस्थिति को लेकर पूरी तरह सतर्क है और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। केंद्र सरकार का कोई भी मंत्री आने वाले दिनों में विदेश नहीं जाएगा।

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि भारत में अब तक कोरोना वायरस के 73 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें से 56 भारतीय हैं और 17 विदेशी (इटली और कनाडा से) हैं।

लव अग्रवाल ने बताया कि 948 लोगों को विदेशों से भारत लाया गया है। भारतीयों की संक्रमित देशों की गैरजरूरी यात्रा पर रोक लगाई गई है। प्रधानमंत्री खुद हालात की निगरानी कर रहे हैं। हमेशा मास्क लगाने की जरूरत नहीं। अगर कोई व्यक्ति संक्रमित लोगों से दूरी बनाकर रखता है, तो उसे मास्क लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

  • लोकसभा में कोरोना वायरस पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि विदेश से आए लोगों की निगरानी की जा रही है। रोजाना हर राज्य से हेल्थ रिपोर्ट ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग में कोई कमी नहीं की गई है और हम राज्य सरकारों के लगातार संपर्क में बने हुए हैं, उनसे पॉजिटिव केस पर रिपोर्ट भेजने को कहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और 51 लैबों में टेस्ट चल रहे हैं।

हरियाणा सरकार ने कोरोना को राज्य में महामारी घोषित कर दिया है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही अब हरियाणा के हर स्कूल, कॉलेज, नर्सिंग होम, अस्पतालों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में ऐसे व्यक्ति ढूंढे जा रहे हैं, जिन्होंने बीते 14 दिन के अंदर विदेश यात्रा की है। सरकार ने ऐसे तमाम लोगों से स्वयं को अगले 14 दिन तक घर के अंदर खुद को अलग-थलग रखने की अपील की है। शेयर मार्केट पर कोरोना वायरस का असर बढ़ता ही जा रहा है। कोराेना के प्रभाव से सेंसेक्स 2500 के करीब गिर गया है।

 

 

 

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories