[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » एक व्यक्ति घर में डिनर में पकाने लगा इंसान का मांस, बीवी हुई हैरान बुला ली पुलिस !
उत्तर प्रदेश

एक व्यक्ति घर में डिनर में पकाने लगा इंसान का मांस, बीवी हुई हैरान बुला ली पुलिस !

admin
Last updated: April 19, 2026 12:32 pm
admin
Share
SHARE

एक व्यक्ति घर में डिनर में पकाने लगा इंसान का मांस, बीवी हुई हैरान बुला ली पुलिस !

बिजनौर। यूपी के बिजनौर में नशे में धुत एक व्यक्ति इंसान के हाथ और मांस को लेकर आया और खाने में पकाने लगा। उसकी पत्नी इतना डर गई कि उसने पड़ोसियों की मदद से अपने पति को घर में बंद किया और पुलिस बुला ली।  उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक 32 वर्षीय व्यक्ति ने घर में इंसान के हाथ और उंगलियों को खाने में पका डाला। यह देखकर युवक की पत्नी हैरान रह गई। वह इतना डर गई कि वहां से भागी और पड़ोसियों को भी आगाह कर दिया। पड़ोसियों ने युवक को उसी के घर में बंद किया और पुलिस को बुलाया गया। बाद में पता चला कि वह एक मुर्दाघर से इंसान के हाथ और उंगलियों को ले आया था।

बताया गया कि संजय नाम का यह व्यक्ति शराब पीने का आदी है। शाम को वह सब्जी लेकर जल्दी लौट आया तो उसकी पत्नी खुश हो गई। रात के खाने के लिए संजय खुद ही खाना भी बनाने लगा। उसकी पत्नी ने किचन में जाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। शराब के नशे में धुत संजय इंसान के मांस और उंगलियों को एक पॉलिथीन में भर लाया था और उसे पका रहा था।

यह सब देखकर संजय की पत्नी उल्टे पैर वहां से भाग खड़ी हुई। उसने पड़ोसियों के साथ-साथ पुलिस को भी सूचना दे दी। जब तक पुलिस आई, तब तक लोगों ने संजय को उसके घर में ही बंद कर दिया था। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि संजय कुछ दिन पहले अपने पिता पर भी हमला कर चुका था। संजय की बीवी इतना डर गई है कि वह अपने घर जाने को राजी नहीं है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘संजय ने नजदीकी मुर्दाघर से किसी का हाथ उठा लिया और घर लाकर उसे पकाने लगा। इस बारे में जांच की जा रही है।’ एसएचओ आरसी शर्मा ने बताया, ‘हमने संजय के घर से इंसान का मांस बरामद किया है। संजय को हिरासत में ले लिया है। ऐसा लगता है कि गंगा किनारे जहां लाशें जलाई जाती हैं, वहीं से संजय ये मांस उठा लाया।’

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article प्रियंका वाड्रा से यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर ने दो करोड़ रुपये में खरीदी थी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पेंटिंग
Next Article CAA Violence : सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकती है योगी सरकार हाई कोर्ट के आदेश को

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?