चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली जिले के खरार-मोरिंडा मार्ग पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अकाल आश्रम अकादमी के कम से कम 20 छात्र घायल हो गए । दुर्घटना बस के सड़क पर फिसलने से हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
माना जा रहा है कि दुर्घटना तकनीकी खराबी की वजह से हुई है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि देखने में ऐसा लग रहा है कि बस का स्टीयरिंग व्हील जाम हो गया था और उस कारण बस का ब्रेक नहीं लग पाया।
प्राथमिक उपचार के बाद छात्रों को छुट्टी दे दी गई।
