स्मार्ट साईकल स्टैण्ड बनाया जेडीए ने नेहरू बालोद्यान में

admin
By admin
2 Min Read

स्मार्ट साईकल स्टैण्ड बनाया जेडीए ने नेहरू बालोद्यान में

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण की तरफ से नेहरू बालोद्यान में आने वाले भ्रमणकारियों एवं आगन्तुकों को स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए नेहरू बालोद्यान में स्मार्ट साईकल स्टैण्ड बनाया गया है।
जयपुर विकास आयुक्त टी. रविकांत ने बताया कि नेहरू बालोद्यान में प्रतिदिन बड़ी लोग भ्रमण करने आते हैं। भ्रमणकारियों की सुविधा के लिए जेडीए द्वारा नेहरू बालोद्यान के मुख्य द्वारा पर स्मार्ट साईकल स्टेण्ड विकसित किया गया है, जिससे आने वाले भ्रमणकारियों को साईकल पार्क करने के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध करायी गयी।
उन्होंने बताया कि आमजन में साईकल के प्रति जागरूता एवं स्वास्थ्य के प्रति संदेष देने के उद्देष्य से स्मार्ट साईकल स्टेण्ड विकसित किया गया है। उन्होंने बताया कि आमजन की मांग पर अन्य पार्को में इसी तर्ज पर अन्य उद्यानों में भी स्मार्ट साईकल स्टैण्ड विकसित किए जाएंगें, जिससे आमजन में स्वास्थ्य, शुद्ध पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढावा दिया जा सके।
उन्होंने बताया कि लोगों की मांग पर अन्य पार्कों में स्मार्ट साईकिल स्टैण्ड बनाने का काम किया जायेगा। जिसमें लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा होगी। साईकिल से चल स्वास्थ्य के साथ शुद्ध पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि नेहरू पार्क में दिव्यांग लोगों के लिए भी स्मार्ट स्टैण्ड बनाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *