RSS के प्रमुख मोहन भागवत बोले, हिटलर की झलक ‘राष्ट्रवाद’ में, ‘राष्ट्रीय’ शब्द का करें प्रयोग

admin
By admin
1 Min Read

RSS के प्रमुख मोहन भागवत बोले, हिटलर की झलक ‘राष्ट्रवाद’ में, ‘राष्ट्रीय’ शब्द का करें प्रयोग

रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि राष्ट्रवाद जैसे शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसका मतलब नाज़ी या हिटलर से निकाला जा सकता है, ऐसे में राष्ट्र या राष्ट्रीय जैसे शब्दों को ही प्रमुखता से इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया के सामने इस वक्त ISIS, कट्टरपंथ और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे बड़ी चुनौती बनकर सामने आए हैं। झारखंड की राजधानी रांची में संघ समागम एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान यह बात कही।

मोहन भागवत ने कहा कि RSS का विस्तार देश के लिए है क्योंकि भारत को विश्वगुरू बनाना हमारा लक्ष्य है। डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना भागवत ने कहा कि विकसित देश क्या करते हैं, वो अपने व्यापार को हर देश में फैलाना चाहते हैं। इसके जरिए वो अपनी शर्तों को मनवाना चाहते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *