NOIDA : होंडा शोरुम में डायरेक्टर थे 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाले संजय

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर स्थित गुलशन एकेवाना सोसाइटी की दसवीं मंजिल से कूदकर जान देने वाले संजय (50) नोएडा में होंडा शोरूम के डायरेक्टर थे। मौके से मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी बुधवार को आईएएनएस को नोएडा (सेंट्रल) डीसीपी हरीश चंद्र ने दी। डीसीपी ने बताया कि घटना बीती रात की है। घटना के समय संजय घर में अकेले थे।

संजय परिवार के साथ सेक्टर-143 स्थित सोसायटी के डी-टॉवर में रहते थे। डीसीपी ने कहा कि सुसाइड नोट में काफी कुछ लिखा है। सुसाइड नोट में लिखी बातों की पुष्टि के लिए परिवार से बात करना बेहद जरूरी है। हादसे के बाद परिवार का कोई भी सदस्य फिलहाल बात करने की स्थिति में नहीं है। जहां तक जांच का सवाल है, तो फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है।

उसके बाद ही विस्तृत कारण पता चल सकेगा। मौके पर पहुंची पुलिस को सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों से पता चला कि संजय के घर के अंदर टीवी तेज आवाज में चल रहा था। संजय को किसी ने दसवीं मंजिल से कूदते तो नहीं देखा, मगर मौके के हालात उनके दसवीं मंजिल से कूदने का साफ-साफ इशारा कर रहे हैं। संजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

[object Promise]

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *