दिल्ली विधानसभा चुनाव – भाजपा जुटी द्धिजीवियों को साधने में

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

नई दिल्ली । छोटी-छोटी सभाओं के जरिए दिल्ली की जनता से रूबरू होने के बाद भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के बचे कुछ दिनों में अब बुद्धिजीवियों के बीच पैठ बनाने की कोशिश तेज कर दी है। भाजपा नेता अब ऐसे बुद्धिजीवियों से संवाद करने में जुटे हैं, जिन्हें समाज में ‘ओपीनियन मेकर्स’ यानी जनमत तय करने वाला माना जाता है।

‘ओपीनियन मेकर्स’ वो तबका है, जो समाज में प्रभावी होने के कारण अपने साथ जुड़े लोगों के विचारों को प्रभावित करने की क्षमता रखता है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बुद्धिजीवियों से संवाद का सिलसिला मंगलवार से शुरू कर दिया है। उन्होंने 11-ए, अशोका रोड स्थित बंगले में डॉक्टर, वकील, पत्रकारों और उद्यमियों से वार्ता की। इससे पहले जनपथ स्थित अंबेडकर हॉल में उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट समूह के साथ संवाद में हिस्सा लिया।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि चुनाव प्रचार में अभी दो दिन बचे हैं और 6 फरवरी को शाम पांच बजे तक पार्टी के अन्य नेता भी समाज के प्रबुद्ध तबके के साथ इस तरह की बैठकें कर वोट की अपील करेंगे।

पार्टी का मानना है कि एक डॉक्टर के संपर्क में सैकड़ों मरीज होते हैं, इसी तरह उद्यमियों के कल-कारखानों में भी तमाम कर्मचारी होते हैं। इनके जरिए बड़ी तादाद में मतदाताओं तक पकड़ बनाई जा सकती है। दिल्ली में सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होंगे और इसके नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *