कुशीनगर में बसंत पंचमी के अवसर पर पडरौना शहर में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की हुई आराधना

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : बसंत पंचमी का पर्व गुरुवार को जिले भर में श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए। स्कूलों में सरस्वती पूजन सहित विविध कार्यक्रम हुए। पडरौना नगर स्थित भारतीय इंटरमिडिएडट कालेज स्कूल में बसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई।
विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मां शारदा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रधानाचार्य नावेन्दू भुषण कुशवाहा ने बच्चों को बसंत पंचमी पर पीले वस्त्र एवं पीले खाद्यान्नों का उपयोग करने के पीछे के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अवगत कराया। हनुमान इंटर कालेज में प्रधानाचार्य शैलेन्द्र दत्त शुक्ला ने बच्चों को बसंत पंचमी का पौराणिक एवं सांस्कृकि महत्व की जानकारी दी।
बीणा वादिनी कन्या स्कुल में छात्राओ ने मां सरस्वती की स्तुति कर हवन व सुन्दरकांड पाठ के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
पडरौना मे आर्य समाज व्यायामशाला की ओर से मनाया गया सरस्वती पूजन
पडरौना शहर के आर्य समाज व्यायामशाला उप्पाध्याय जिम की ओर से सरस्वती पूजन बडे ही धुम धाम से मनाया । इस दौरान विविध कार्यक्रम भी हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र संघ से जुडे शिवम उप्पाध्या ने की।
मुख्य अतिथि छात्र संघ के पुर्व महामंत्री बजरंगी यादव ने बंसत पचंमी पर छात्र हितो की खुशहाली की कामना की । उन्होने ने कहा की बीना ज्ञान की देबी के बिकाश संभव नही है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *